{"_id":"654a7a5866e5599d630aac74","slug":"roadways-workers-protested-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-7935-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना
Tue, 07 Nov 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
-19 सूत्री ज्ञापन एआएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बस स्टेशन परिसर में मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। प्रबंध निदेशक को संबोधित 19 सूत्री मांग पत्र सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की। दिनेश चंद्र मिश्र ने कहा कि परिवहन निगम में निजी क्षेत्र की अनियंत्रित भागीदारी होने से निजीकरण जैसी स्थिति पैदा होती जा रही है। संविदा चालकों व परिचालकों के पारिश्रमिक को बढ़ती महंगाई के हिसाब से बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्हें चिकित्सा सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। प्रदेश से बाहर कार्यरत कर्मियों को मकान किराया भत्ता, पुनरीक्षित दरों पर मिलना चाहिए। सभी संवर्गों में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होनी चाहिए। इस दौरान अष्टभुजा पांडेय, रविंद्र कुमार वर्मा, गोपाल शुक्ला, कर्मेंद्र दूबे, बेचू यादव, सुभाष चंद्र, अंबरीष, अनिल पाठक, जय प्रकाश दूबे आदि मौजूद रहे।