फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways will have courier facility, you will be able to carry goods

Siddharthnagar News: रोडवेज में होगी कोरियर की सुविधा, ले जा पाएंगे सामान

Mon, 21 Apr 2025 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways will have courier facility, you will be able to carry goods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम की बसों में अब सफर के साथ कोरियर की भी सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को सामान ले जाने व लाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यात्री सामान की बुकिंग करवाकर आसानी से ले जा पाएंगे। इससे उन्हें रोडवेज को निर्धारित शुल्क देना पड़ेगा। वहीं इससे अन्य यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
रोडवेज परिसर में वर्तमान में लगभग 54 बसें हैं। इसमें से 25 से अधिक बस गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी व अयोध्या के रूट पर चलती हैं, जबकि इन सभी प्रमुख शहरों से यात्री बड़े-बड़े शहरों की भी यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों को अधिक सामान लाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि कई बार यात्रियों की मनमानी से अन्य यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी असुविधाओं से छुटकारा दिलाने के लिए परिवहन निगम जल्द ही कोरियर की सुविधा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सुविधा से यात्रियों को रोडवेज की बस में यात्रा करने पर परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जबकि यात्रियों को 20 किलो तक सामान ले जाने की सुविधा मिलेगी। सामान बस में रखने के एवज में उनसे किसी तरह की धनराशि वसूल नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed