फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways income increased due to cancellation of trains

Siddharthnagar News: ट्रेनें कैंसिल होने से बढ़ी रोडवेज की आमदनी

Sat, 23 Dec 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways income increased due to cancellation of trains
सिद्धार्थनगर। बाराबंकी-अयोध्या रूट पर दोहरीकरण का कार्य होने से कई ट्रेनें कैंसिल हो गई हैं। ट्रेनों के कैंसिल होने से लखनऊ व गोरखपुर के रूट पर रोडवेज की बसों का संचालन अधिक हो गया है। इससे यात्रियों की संख्या अधिक होने से रोडवेज की आय में बढ़ोतरी हो गई है। ट्रेनें बंद होने के बाद से रोडवेज की आय प्रतिदिन साढ़े सात लाख से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

15 दिसंबर से ट्रेनें बंद होने से रोडवेज यात्रियों की संख्या को देखते हुए लखनऊ और गोरखपुर के रूट पर 20 से ज्यादा बसों का संचालन कर रहा है। सिद्धार्थनगर से होकर गुजरने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल, गोमती नगर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन निरस्त हैं। ट्रेन निरस्त होने से लोकल यात्रा करने वाले यात्री रोडवेज बस से अपने गंतव्य को आ जा रहे हैं। ट्रेनों के परिचालन की समस्या को देखते हुए रोडवेज ने लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए बसों की संख्या बढ़ाने के साथ संचालन बढ़ाया है। जिससे रोडवेज के आमदनी में लगभग 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ट्रेन का संचालन नहीं होने से बड़ों शहरों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ठंड में ट्रेन बंद होने से डग्गामार बसों में यात्रा कर रहे लोगों को ठंड से ठिठुरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed