फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways bus does not stop in Belouha market, passengers upset

Siddharthnagar News: बेलौहा बाजार में रोडवेज बस का ठहराव नहीं, यात्री परेशान

Fri, 15 Mar 2024 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Mar 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus does not stop in Belouha market, passengers upset
खेसरहा। दशकों पूर्व बेलौहा बाजार में रोडवेज बसों के रूकने की व्यवस्था बंद कर दी गई दिया। अब बस का ठहराव यहां न होने से क्षेत्रीय यात्रियों को मेंहदावल, खलीलाबाद व गोरखपुर जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने पुनः बस स्टैंड स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन


करीब तीन दशक पूर्व खेसरहा विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक दिवाकर विक्रम सिंह की पहल पर 1983 में रोडवेज बस स्टैंड बना था। यहां बांसी व गोरखपुर से आने वाली रोडवेज बसें आधा घंटा रुककर यात्रियों को बैठाती थीं। कभी-कभी क्षेत्रीय लोग भी जहां ठहराव का जगह था वहां बैठ कर बस आने का इंतजार करते थे। यहां बसों के ठहराव से क्षेत्र के करीब 50 गांव के लोगों को नंदौर, मेंहदावल, खलीलाबाद व गोरखपुर आने-जाने के लिए काफी सहूलियत मिल रही थी। लेकिन 1990 के बाद बेलौहा बाजार में बसों के ठहराव को बंद कर दिया गया। इसकी वजह से अब रोडवेज बसें तो चलती हैं, लेकिन यहां ठहरती नहीं हैं। अब यहां के क्षेत्रीय लोगों को खलीलाबाद व गोरखपुर का सफर डग्गामार वाहनों के भरोसे हो गया है।
विज्ञापन

बेलौहा बाजार में रोडवेज बसें यहां नहीं रुकती है। इसकी वजह से प्राइवेट साधनों से लोगों का आना-जाना मजबूरी हो गई है।
अंबिका पांडेय, सेवानिवृत्त अध्यापक
क्षेत्रीय लोगों की मांग पर तत्कालीन विधायक दिवाकर विक्रम सिंह ने स्थायी बस स्टैंड की स्थापना कराई थी, लेकिन टूटने के बाद निगम के अधिकारियों से किसी ने पहले नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम बेलास मिश्रा, निवासी, बेलौहा बाजार
बेलौहा बाजार में बस स्टैंड के बारे में पता लगाएंगे, अगर स्टैंड बंद हो गया है तो चालू किया जायेगा।
विजय कुमार गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed