फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roads built five years ago have turned into potholes, making movement difficult

Siddharthnagar News: पांच वर्ष पहले बनीं सड़क गड्ढे में तब्दील, आवाजाही दुश्वार

Tue, 13 May 2025 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roads built five years ago have turned into potholes, making movement difficult
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकारपार। बांसी तहसील क्षेत्र के सिसहनिया-मटियरिया मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है। सड़क के जगह-जगह टूटने से बजरी उखड़ कर बिखर गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है, लेकिन जिम्मेदार समस्या से बेखबर हैं।
क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित सिसहनिया गांव से निकलकर मटियरिया होते हुए मटियरियाडीह को जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी लिंक रोड पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। मटियरिया गांव से आगे मटियरियाडीह तक आने जाने के लिए खड़ंजा लगवाया गया था। जो उखड़ कर जर्जर हो चुका है। इस पर राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

मटियरिया गांव निवासी चंद्र पाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो इसके लिए लगभग पांच वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी की तरफ से इस सड़क का निर्माण करवाया गया था, लेकिन अब यह सड़क जर्जर हो गई है। बीच में सड़क की मरम्मत की गई थी जो अब टूट चुकी है। इस रास्ते प्रतिदिन लगभग दस हजार आबादी के लोगों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के राजू सिंह, हरिराम उपाध्याय, कैलाश शर्मा, मनोज, रतन सिंह, अंगद , अखंड प्रताप सिंह, ऋषि आदि ने जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed