फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road contractor cow dropped

सड़क अधूरी छोड़ ठेकेदार गाय

Sun, 29 Jan 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Road contractor cow dropped
लोहाघताट के ठाडाढुंगा वार्ड में स्वयं क्षतिग्रस्त सडक की मरम्मत का कार्य करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
पथरा। क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज से बरहपुर मार्ग पर पांच सौ मीटर सड़क का निर्माण होना था। ठेकेदार ने गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। इससे राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। विभागीय जिम्मेदार समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर विभागीय लोगों ने कार्य को बंद करा दिया था।
विज्ञापन

 पीडब्लूडी बांसी खंड ने राज्य सड़क निधि वर्ष 2016-17 के अंतर्गत कार्य बांसी-डुमरियागंज मार्ग से सेहरी बुजुर्ग तक पांच सौ मीटर मार्ग की मरम्मत कार्य कराया जाना है। इसकी कुल लागत नौ लाख सात हजार रुपये है। सड़क का मरम्मत कार्य लगभग एक माह पहले शुरू हुआ था। विभागीय अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि ठेकेदार मानक के विपरीत कार्य करा रहा है। इसके बाद अधिकारियों ने मार्ग का मरम्मत कार्य बंद करवा दिया। ठेकेदार कार्य को बीच में अधूरा छोड़कर फरार हो गया।  
विज्ञापन

आवागमन में सबसे अधिक परेशानी कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को हो रही है। छात्राएं इसी मार्ग से साइकिल से आती-जाती हैं। सड़क पर गिट्टियां बिखरी होने से छात्राएं गिरकर चोटिल हो रही हैं। क्षेत्र के राजू साहनी, ओम प्रकाश यादव, डॉ. राम संजीवन, जोखन प्रसाद, राधेरमण, शिव प्रसाद, रवींद्र, हीरालाल ने बताया कि ठेकेदार एक माह पहले मार्ग पर केवल गिट्टी डालकर भाग गया है। इससे सड़क पर चलने में दिक्कत हो रही है। सड़क को जल्द से जल्द मरम्मत कराए जाए। इस बारे में एक्सईएन भूपेश मणि का कहना था कि मामले की जांच कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed