{"_id":"5ea6e34e8ebc3e904e1cb4e7","slug":"road-accident-child-death-siddharthnagar-news-gkp349373962","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने10 वर्षीय बालक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने10 वर्षीय बालक को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप की चपेट में आकर बच्चे की मौत
सड़क किनारे सिवान में आम बीनने गया था दस वर्षीय आदित्य
खेसरहा थाना क्षेत्र के सुहई कनपुरवा गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी करने जा रही पिकअप की चपेट में आकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को खेसरहा थाना क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित सुहई कनपुरवा गांव के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के सुहई कनपुरवा गांव निवासी आदित्य (10) पुत्र कैलाश सोमवार सुबह साढ़े सात बजे अपने तीन दोस्तों के साथ अपने ही गांव के सिवान में बांसी-खलीलाबाद मुख्य सड़क के किनारे झोला लेकर आम बीनने गया था। तेज हवा चलने से झोला हाथ से छूट सड़क पर चला गया। उसी झोले को लेने जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा कि बांसी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही सिलिंडर से भरी पिकअप उसे रौंदते हुए निकल गई। उसके साथ के लड़कों ने वाहन का नंबर तुरंत अपने हाथ पर नोट कर लिया मौके पर मौजूद बच्चों ने बताया कि वाहन चालक मोबाइल पर बात करने में व्यस्त था। घटना को देख साथी बच्चों ने तत्काल गांव वालों को सूचना दिया।
इसके बाद डायल-112 और एंबुलेंस को ग्रामीणों ने फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद परिजन बाइक से ही बच्चे को सीएचसी खेसरहा लेकर पहुंचे, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले घायल आदित्य के पास दो छोटे बच्चे ही थे। लोग रास्ते से आ जा रहे थे, लेकिन किसी ने घायल आदित्य को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
भाई-बहनों में सबसे बड़ा था आदित्य
मृत आदित्य के साथ उपस्थित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। आदित्य अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा लड़का था। डायल-112 और 108 एंबुलेंस का फोन न उठने से नाराज ग्रामीण सीएचसी खेसरहा पहुंचकर बवाल काटने लगे। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के काफी समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए। थानाध्यक्ष खेसरहा प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।