फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road Accident 13 injured

सड़क हादसे में 13 जख्मी, एक की गई जान

Wed, 11 Mar 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Road Accident 13 injured
सड़क हादसे में 13 जख्मी, एक की मौत
विज्ञापन

गंभीर हाल में छह जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि 13 अन्य घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छह की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं, सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार उसका थाना क्षेत्र के नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क पार करते समय उसका थाना क्षेत्र के ही मदनपुर गांव निवासी हरिश्चंद रस्तोगी (50) को बाइक ने टक्कर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर एसओ आरबी सिंह ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अन्य हादसों में सदर थाना क्षेत्र के बनगवां गांव निवासी 36 वर्षीय रूपेश, 19 वर्षीय छन्नू और 18 वर्षीय राहुल जख्मी हो गए। इसमें रूपेश की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसी तरह मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा गांव निवासी 17 वर्षीय सुरेंद्र सड़क हादसे में जख्मी हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना क्षेत्र के महनगा गांव निवासी 18 वर्षीय इंद्रेश भी सड़क हादसे मेें घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया निवासी 22 वर्षीय दीनानाथ सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसका थाना क्षेत्र के तेलड़िहवा गांव निवासी 24 वर्षीय देवपाल भी सड़क हादसे में घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसका थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी 35 विगनेश्वर सड़क हादसे में घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी कस्बा निवासी 26 वर्षीय शिव कुमार सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के खुनियांव गांव निवासी 18 वर्षीय कैलाश सड़क हादसे में घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सदर थाना क्षेत्र के हुसेनगंज मोहल्ला निवासी बद्रीनाथ सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसका थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी 40 वर्षीय अजोरी देवी पत्नी सभालू सड़क हादसे में घायल हो गई। मोहाना थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी कुलदीप सड़क हादसे में जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed