फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   RO and ARO exams will be held at 17 centers

Siddharthnagar News: 17 केंद्रों पर होगी आरओ व एआरओ की परीक्षा

Mon, 21 Jul 2025 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
RO and ARO exams will be held at 17 centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के 17 केंद्रों पर आरओ व एआरओ की परीक्षा नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में 27 जुलाई को आयोजित कराई जाएगी।
ये जानकारी जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने सोमवार को आंबेडकर सभागार में परीक्षा को लेकर आयोजित तैयारी बैठक में दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 27 जुलाई को परीक्षा सुबह 9.30 से 12.30 तक आयोजित होगी। इसमें 7464 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्रों को सुरक्षित कोषागार के डबल लाॅक में रखा जाएगा। परीक्षा तिथि को समयानुसार निकाला जाएगा। परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सचल दल प्रभारी एवं सचल दल के सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक की भी ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था एवं शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। परीक्षा केंद्र पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था रहे। पुलिस विभाग द्वारा शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में फोटोकाॅपी आदि की दुकानें बंद रहेंगी तथा परीक्षा केंद्र के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति न घूमने पाएं। परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाए। कोई परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल अथवा इलेक्ट्राॅनिक गैजेट अंदर न ले जाने पाए। जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, तथा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed