फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Riverbank found the body of a middle-aged, murder suspected

दी किनारे अधेड़ की लाश मिली, हत्या की आशंका

Sun, 22 Nov 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
बीती रात साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गए अधेड़ का शव ढेबरुआ थाना क्षेत्र के कठेला चौकी अंतर्गत भैंसाही घाट के पास नदी के किनारे रविवार को मिला। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के ग्राम तालकुंडा के टोला गोनहा निवासी चुल्हई (45) के रूप में  किया।
विज्ञापन

मृतक के गले में दबाव का निशान मिलने से लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार व्यक्तियों को थाना पर बैठाया है। चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका से भी पुलिस इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

 मृतक की पत्नी फूलमती के मुताबिक पति के साथ शनिवार को कठेला के साप्ताहिक बाजार में मूली बेचने गई थी। बीती शाम करीब साढ़े  सात बजे दोनों भैंसाही घाट पहुंचे  तो पति को ग्राम ककरा निवासी वीपत मल्लाह ने बात करने के बहाने से रोक लिया। पति व वीपत ने घर भेज दिया, वह घर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के एक पट्टीदार प्रधानी का चुनाव लड़ रहे हैं। अक्सर चुनाव प्रचार में रहने के कारण घर पर देर रात को  वापस लौटना होता रहा। सुबह करीब 6 बजे देखा कि पति  वापस  नहीं लौटे तो बड़े पुत्र विजय को पिता की तलाश में भेजा। तभी गांव में हल्ला हो गया कि घाट पर एक व्यक्ति की लाश मिली है, जाकर देखा तो पति का शव था।
मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के गले में सूजन मिला, जिस पर हत्या की आशंका को देखते हुए भैंसाही घाट पर रुकने वाले व्यक्ति को  पूछताछ  के लिए थाने पर बैठा लिया है।

इस संबंध में  एसओ  ढेबरुआ इंद्रजीत यादव ने कहा कि लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा  सकता  है।  वीपत सहित  कुछ  लोगों  से पूछताछ की जा रही है। एसपी अजय कुमार साहनी ने  बताया  कि  पुलिस  चार लोगों  की  भूमिका को संदिग्ध  मानकर उनसे पूछताछ कर रही है।  चुनावी  रंजिश को  भी  एक  कारण  मानते हुए तफ्तीश की  जा  रही है। मामले का  खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed