फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rise in the rate of bars in 15 days, the price increased by 10 thousand per ton

15 दिन में सरिया के रेट में उछाल, प्रति टन 10 हजार तक बढ़े दाम

Mon, 07 Mar 2022 09:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
Rise in the rate of bars in 15 days, the price increased by 10 thousand per ton
15 दिन में सरिया के रेट में उछाल, प्रति टन 10 हजार तक बढ़े दाम
विज्ञापन

- रूस और यूक्रेन युद्ध से कच्चे माल की आपूर्ति बाधित होने और कोयले की कीमतों में निरंतर तेजी से बढ़ी कीमतें
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। रूस और यूक्रेन युद्ध से कच्चे माल की आपूर्ति बाधित होने और कोयले की कीमतों में निरंतर तेजी से सरिया की कीमतें बढ़ गईं हैं। 15 दिन में प्रति टन सरिया के भाव में करीब 10 हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है। बीते पंद्रह दिन में 66, 000 रुपये वाली सरिया 75, 000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई है। वहीं, 80 हजार रुपये वाली टाप ब्रांड 88 हजार रुपये प्रति टन को पार कर चुकी है। कारोबारियों का कहना है कि सरिया के भाव ने निर्माण कार्य की गति पर एकदम से ब्रेक लगा दिया है।

नगर के थोक और फुटकर आयरन सरिया विक्रेता ताराचंद कसौधन ने कहा कि सरिया के हर ब्रांड में लगातार तेजी बनी हुई है। पहले से ही इस्पात का बाजार गर्म था। अब और रूस-यूक्रेन युद्ध का असर कीमतों पर पड़ रहा है। कच्चे माल की उपलब्धता बहुत कम हो गई है। कोयला भी महंगा है। छोटी मिलें बंद हो गई हैं। सभी ब्रांड की सरिया की महंगी है। स्टील बहुत तेज है। बीते पंद्रह दिनों में सरिया का रेट 25 फीसद तक चढ़ चुका है। यह तेजी कहां रुकेगी कहना मुश्किल है। भवन निर्माण के काम में बाधा खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

सरिया के अलग-अलग ब्रांड की कीमत प्रति टन रुपये में
फरवरी शुरुआत 15 दिन पहले आज का रेट
66,000 70,000 75,000
68,000 74,000 80,000
70,000 76,000 82,000
80,000 83,000 88,000
नोट- ये रेट थोक सरिया के कारोबारी ताराचंद कसौधन द्वारा बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed