फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Riots have stopped in Nepal... life is returning to normal with the burden of sorrows

Siddharthnagar News: नेपाल में उपद्रव थमा...गमों का बोझ लिए पटरी पर लौट रही जिंदगी

Thu, 11 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Riots have stopped in Nepal... life is returning to normal with the burden of sorrows
बढ़नी बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक। संवाद
सिद्धार्थनगर/महराजगंज। सरकारी भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन के विरोध में नेपाल में जारी हिंसा और उपद्रव बृहस्पतिवार को थमता नजर आया। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर कर्फ्यू में ढील और यातायात व्यवस्था बहाल होने से हिंसा से उपजे खौफ और गमों का बोझ लिए जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। सिद्धार्थनगर और महराजगंज के बॉर्डर से कई मालवाहक वाहन जहां नेपाल सीमा में दाखिल हुए। भारत नेपाल सीमा से सटे भैरहवा के गौतम बुद्ध अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के महाप्रबंधक प्रताप बाबू तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उड़ान शुरू हो गई है। वहीं नेपाल में फंसे करीब दो हजार पर्यटक बृहस्पतिवार को वापस लौटे।
विज्ञापन

नेपाल में जारी हिंसा की वजह से सीमा से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी इसकी वजह से सोनौली सीमा पर ट्रकों की करीब 10 किमी लंबी कतार लग गई थी। इसी तरह बढ़नी बॉर्डर पर भी करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया था। बृहस्पतिवार को इनमें से कुछ ट्रक नेपाल भेजे गए। बृहस्पतिवार को महराजगंज से सटे रूपनदेही, लुंबिनी, महेशपुर और नवल परासी क्षेत्र में शांति का माहौल रहा। डीएम रूपनदेही टोकराज पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 7 से 9 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। इस दौरान लोगों ने जरूरी खरीदारी की।
विज्ञापन

आंदोलन के दौरान ठप पड़े बुटवल सड़क खंड पर नेशनल हाइवे पर सुबह से काठमांडो और पोखरा रूट पर सार्वजनिक बसों का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली। लंबी दूरी की परिवहन सेवाएं अभी पूरी तरह से चालू नहीं हुई हैं। बस संचालकों ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह स्थिर हो जाने के बाद ही सेवाएं शुरू हो पाएंगी। ढेबरुआ संवाद के मुताबिक, बढ़नी सीमा के आसपास के लोगाें को आधार देखकर पैदल और साइकिल से आने- जाने में छूट दी गई है। वहीं, दोपहर बाद जो वाहन सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान लेकर नेपाल जाते हैं, उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई। खुनुवां बार्डर से आठ ट्रक निकले। वहीं बढ़नी बार्डर से शाम छह बजे तक ट्रेड की गाड़ियों को नहीं छोड़ा गया था। इसके साथ ही सीमा पर त्रिस्तरीय निगरानी की जा रही है। अधिकारी पल-पल की गतिविधियों का जायजा ले रहे हैं। खुनुवां बॉर्डर पर तीन दिन से रुके आलू-प्याज, फल और सब्जियों से लदे ट्रक बृहस्पतिवार को नेपाल रवाना हुए। सीमावर्ती क्षेत्र में भारत और नेपाल दोनों देशों के नागरिकों का आवागमन भी सामान्य हो गया है। बुधवार तक सुरक्षा कारणों से कड़ी सख्ती का सामना कर रहे लोगों को अब सहूलियत मिलने लगी है। खासकर छोटे कारोबारियों और दैनिक कामकाज के लिए सीमा पार जाने वालों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed