{"_id":"6a075a0ab3be805c9f08f2d0","slug":"revival-in-final-stages-passengers-to-get-relief-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158238-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक्सेल टूटने से कार से टाकराई पिकअप, चालक बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक्सेल टूटने से कार से टाकराई पिकअप, चालक बाल-बाल बचे
Fri, 15 May 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 15 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद सड़क पर पलटी पिकअप- संवाद
इटवा। डुमरियागंज की तरफ से बरात का सामान लादकर आ रहे पिकअप की कार से क्षेत्र के रगड़गंज के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि चालकों को गंभीर चोटें नहीं आईं। पिकअप का एक्सेल टूटने से हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, जनपद बस्ती थाना सोनहा के कुर्थिया गांव निवासी अनिल कपूर यादव शुक्रवार दोपहर में डुमरियागंज की तरफ से बरात का सामान लेकर आ रहा था। अभी वह इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित रगड़गज के पास पहुंचा था कि पिकअप का एक्सेल टूट गया। इससे पिकअप अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही डुमरियागंज थाने के भरवठिया निवासी दोस्त मुहम्मद की कार से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों को कोई गंभीर चोटें नहीं आईं।
इस संबंध में एसओ संजय कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।