{"_id":"580a4bf64f1c1b716b705f9d","slug":"revising-campaign-inexcusable-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही अक्षम्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही अक्षम्य
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
बांसी तहसील में मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते मंडलायुक्त।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बांसी तहसील सभागार में मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त रोल आब्जर्बर के रूप में आयुक्त बस्ती मंडल ने जनपद में चल रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 22 व 23 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का अवसर दिया गया है। इस दिन जिले के सभी बूथों पर बीएलओ नए मतदाता जिनकी आयु जनवरी 2017 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है अथवा 18 वर्ष से ऊपर के लोग जिनका नाम मतदाता सूची में नही जुड़ पाया है, फार्म-6 भरवाकर नए मतदाताओं का एक फोटोग्राफ लेकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करते हुए मतदाता पहचान पत्र बनाया जाए।
समीक्षा बैठक के बाद बांसी तहसील के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोल्हौरा के बूथ का निरीक्षण कर वहां उपस्थित बीएलओ व विद्यालय की प्रधानाध्यापक, पदाभिहित अधिकारी व ग्रामीण जनता से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के संबंध में जानकारी ली। ग्रामवासियों द्वारा आयुक्त को अवगत कराया कि बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम जोडने व जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गयी है उनका नाम काटने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बीएलओ व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिया कि 22 व 23 अक्टूबर को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। नए मतदाताओं का नाम जोडें।
विज्ञापन
इसके अलावा फार्म-7 से जिन मतदाताओं का नाम एक से अधिक स्थानों पर है व जिनकी मृत्यु हो गई है, उनका नाम काटने का कार्य किया जाएगा। फार्म-8 से यदि मतदाता पहचान पत्र व मतदाता सूची में मतदाता का नाम में त्रुटि है तो उसे सही किया जाएगा। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग इस बार होने वाले चुनाव में बहुत कड़ा रुख अपनाए हुए है, इसलिए सभी लोगों को सतर्क होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
विशेष रूप से महिला मतदाताओं का नाम एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर मतदाता पहचान पत्र व मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराएंगे। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करते समय पूरी सावधानी बरती जाए ताकि किसी भी मतदाता के नाम में त्रुटि न होने पाए। 22 व 23 अक्टूबर को गांव में घर-घर जाकर नए मतदाताओं का नाम जोडने का कार्य होगा । 31 अक्टूबर को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का अंतिम दिवस है।
इस दौरान सीडीओ अखिलेश तिवारी, एडीएम पीके जैन, एसडीएम नौगढ़ योगानंद पांडेय, डुमरियागंज अरूण कुमार राय, इटवा जुबेर बेग, शोहरतगढ़ अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार बांसी रामबिलास राम, इटवा मेवालाल, मंडलायुक्त के पीए मनोज श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिवमूरत लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक निर्वाचन कार्यालय अब्दुल जब्बार तथा अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।