फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Review of revision, emphasis on correcting voter list

Siddharthnagar News: पुनरीक्षण की समीक्षा, मतदाता सूची को दुरुस्त करने पर जोर

Thu, 02 Apr 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Review of revision, emphasis on correcting voter list
सिद्धार्थनगर। अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत मंडलायुक्त अखिलेश सिंह (रोल प्रेक्षक) की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की।
विज्ञापन

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव सहित ईआरओ/एईआरओ मौजूद रहे। बैठक के दौरान विधानसभा वार मतदाता सूची की अद्यतन स्थिति, फार्म 6, 7 और 8 की प्रगति, सर्विस मतदाताओं की स्थिति तथा नोटिस जनरेशन एवं सुनवाई की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आलेख्य प्रकाशन के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 302-शोहरतगढ़ में 3 लाख 12 हजार 773, 303-कपिलवस्तु में 3 लाख 94 हजार 963, 304-बांसी में 3 लाख 21 हजार 722, 305-इटवा में 2 लाख 99 हजार 606 तथा 306-डुमरियागंज में 3 लाख 51 हजार 491 मतदाता हैं। जनपद का जेंडर रेशियो 806 एवं इपिक रेशियो 50.02 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह ने निर्देश दिए कि कम जेंडर रेशियो वाले बूथों को चिह्नित कर उनकी क्रॉस चेकिंग की जाए, ताकि वास्तविक जनसंख्या के अनुरूप मतदाता सूची में संतुलन सुनिश्चित हो सके।
साथ ही उन्होंने कहा कि फाॅर्म 6, 7 और 8 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम हटाने और त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया की गहन समीक्षा की जाए।
उन्होंने ईआरओ/एईआरओ को निर्देशित किया कि अंतिम प्रकाशन से पहले सभी स्तरों पर बार-बार जांच कर यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे, जिससे आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 10 अप्रैल 2026 को शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का प्रकाशन हो सके।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed