फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   reveals rally, appeal to hoist tiranga

विद्यार्थियों और विभिन्न संगठनों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 12 Aug 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
reveals rally, appeal to hoist tiranga
तिरंगा यात्रा निकाल कर जागरूक करतीं राजकीय कंया इंटर कालेज डुमरियागंज की छात्राएं। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विद्यार्थियों और विभिन्न संगठनों ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

डुमरियागंज। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न स्कूलों और संगठनों ने हिस्सा लिया। राजकीय विद्यालय की छात्राएं ने तिरंगा लेकर चल रही थीं। छात्र भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। गांवों, कालोनियों और सेक्टरों में लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया गया।
डुमरियागंज नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज की अध्यापिकाओं और छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालीं। अध्यापिका माला वर्मा, हाजरा खातून, वंदना सिंह, अन्नपूर्णा, गुलिस्तां और शरीफ ने लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

खुनियांव ब्लाक के धोबहा मुस्तहकम गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। राममूरत यादव, राजेश मिश्रा, राजेंद्र धुरिया, राम चंदर गुप्ता, राम उजागिर कोटेदार, राम विलास, सोनू सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के श्रीगुरुनानक एकेडमी में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी की ओर से पौधरोपण किया गया। स्कूल परिसर में आम, अमरूद, पीपल सहित अन्य छायादार और फलदार पौधे लगाकर छात्रों को पर्यावरण को शुद्ध रखने की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रबंधक परमजीत सिंह भाटिया, मोहित कसौधन, दीपक यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, दीपक श्रीवास्तव, गोविंद मिश्रा, रमाकांत चौधरी, विजय कुमार उपस्थित रहे।
अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई रैली
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के बहेरिया गांव में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। रैली में प्राथमिक विद्यालय बहेरिया व धनुवाडीह के बच्चों के साथ शिक्षक व ग्रामीण शामिल हुए।

प्रधान के प्रतिनिधि दिलीप पांडेय ने कहा कि सभी के सहयोग से ही हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जा सकता है। ग्राम पंचायत अधिकारी शिव अजोर व प्राथमिक विद्यालय बहेरिया के प्रधानाध्यापक पुंडरीकाक्ष ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराए। इस दौरान अमरनाथ पांडेय, वीरेंद्र दूबे, राम अचल यादव, विनोद कुमार, ज्ञानदास, महेश, रक्षाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed