{"_id":"6371384b0fee4a43ab15704b","slug":"returning-from-cremation-two-youth-died-in-accident-siddharthnagar-news-gkp4572786164","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु के अंतिम संस्कार से लौटे रहे दो युवकों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु के अंतिम संस्कार से लौटे रहे दो युवकों की हादसे में मौत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर फजिहतवा नाले के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वे साधु के अंतिम संस्कार में शामिल होकर अयोध्या से लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना क्षेत्र के दतरंगवा गांव स्थित रामजानकी मंदिर के साधु का निधन हो गया था। गांव निवासी सदाकांत (28) और लक्ष्मन (29) बाइक से शनिवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने अयोध्या गए थे। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार संपन्न होने के बाद वे घर लौट रहे थे। बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित फजिहतवा नाले के पास किसी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मौके से गुजर रहे लोगों ने बांसी पुलिस को सूचना दी। कोतवाल बांसी वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने शव की पहचान कर दोनों को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम
एक साथ गांव के दो युवकों की मौत ने गांव वालों को झकझोर दिया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलने के बाद रात में ही लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। गांव करीब होने के कारण सुबह होते ही पोस्टमार्टम हाउस पर लोग पहुंचने लगे। पोस्ट मार्टम हाउस पहुंचने वाला हर व्यक्ति गम में दिखा। सबकी आंखें नम थीं। लोगों का कहना था कि दोनों बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे। कभी किसी से इनकी कहासुनी नहीं होती थी। इनकी मौत से पूरा परिवार टूटा गया। दोनों घर के कमाने वाले सदस्य थे।