फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Returned after finding a bag full of jewelry in three hours

तीन घंटों में गहनों से भरा बैग ढूंढकर किया वापस

Wed, 30 Mar 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Returned after finding a bag full of jewelry in three hours
तीन घंटों में गहनों से भरा बैग ढूंढकर किया वापस
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना के बिस्कोहर चौकी पुलिस ने एक महिला की मदद कर मिसाल पेश की है। अपने मायके से नेपाल स्थित अपने घर लौट रही महिला का जेवरात से भरा बैग रास्ते में गिर जाने सूचना पर पुलिस को दी। पुलिस ने तीन घंटे के भीतर ढूंढकर रोती हुई महिला के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। बैग पाकर महिला का चेहरा खुशी से खिल उठा।
जानकारी के मुताबिक घोराही नेपाल निवासी रेशमा अपने मायके त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला बिस्कोहर आईं थीं। बुधवार सुबह अपनी ससुराल नेपाल जाने के लिए अपना बैग आदि सामान एक रिक्शा पर रख कर बिस्कोहर स्थित हनुमानगढ़ी तिराहा पर बस पकड़ने के लिए निकलीं। महिला अपने जेवरात एक बैग में रखकर उसी रिक्शे पर रख दिया था। अचानक रास्ते में महिला का गहनों से भरा बैग कहीं गिर गया।
विज्ञापन

जिससे वह काफी परेशान हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी जब बैग नहीं मिला तब वह पुलिस के पास गईं। महिला रोते हुए बिस्कोहर चौकी पर पहुंची और चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव व कांस्टेबल राहुल कुमार को आपबीती बताई। महिला की बात सुनने के बाद हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव व कांस्टेबल राहुल कुमार ने महिला को बैग ढूंढने का आश्वासन देकर चौकी पर बैठाया और तत्काल प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर राम कृपाल शुक्ला को सूचना देकर बैग को ढूंढने के लिए निकल पड़े। पुलिस ने चौकसी दिखाते हुए तीन घंटे के भीतर ही महिला का बैग बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार मिला बैग
हनुमानगढ़ी तिराहा से मुख्य कस्बा की तरफ जाने वाले मार्ग पर तीन जगहों पर निजी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। उसी लोकेशन के आधार पर सीएल इंटर कॉलेज के सामने बैग झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने गहनों से भरा बैग महिला को वापस लौटाया तो महिला के रोते हुए चेहरे पर मुस्कान छा गई। महिला ने बिस्कोहर चौकी पुलिस की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed