फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Results of 18 students canceled, six also deprived of upcoming exams

Siddharthnagar News: 18 विद्यार्थियों का परिणाम हुआ रद्द, छह आगामी परीक्षा से भी वंचित

Thu, 24 Oct 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 24 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Results of 18 students canceled, six also deprived of upcoming exams
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध छह जिले के 10 महाविद्यालय में सम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान 18 छात्र छात्राएं अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाए गए थे। इसमें 12 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया गया है। जबकि, छह विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम निरस्त करने के साथ उन्हें आगामी परीक्षा से भी वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से जुडे 282 महाविद्यालयों में सम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें से 10 महाविद्यालयों में अलग-अलग परीक्षा दिवस में 18 विद्यार्थियों ने अनुचित साधन का प्रयोग किया था। दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उनके परीक्षा देने पर रोक लगा दिया गया था। जबकि, संबंधित विषयों के शिक्षकों से कापियों का जांच करवाने पर अनुचित साधन का प्रयोग करने की बात पुष्ट हो गई थी। इससे परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का संबंधित विषय के शिक्षकों से मूल्यांकन कराने के बाद उनकी संस्तुतियों एवं अनुचित साधन प्रयोग संबंधित अध्यादेश में विहित प्राविधानों के आलोक में समिति द्वारा निम्नलिखित परीक्षार्थियों को अनुचित साधन प्रयोग से दोषी पाए जाने के कारण, समिति की ओर से इनकी वर्तमान परीक्षा सत्र 2023-24 का परीक्षाफल निरस्त कर दी। जबकि छह अन्य छात्रों का 2024-25 की परीक्षा से वंचित करने की संस्तुति कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों द्वारा अनुचित साधन का प्रयोग करके परीक्षा दिया गया है। इससे संबंधित छात्रों का परीक्षा परिणाम रद्द कर दिया गया है। जबकि, छह अन्य छात्रों को आगामी परीक्षा से भी वंचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed