{"_id":"5ef749298ebc3e42d162c771","slug":"result-up-board-siddharthnagar-news-gkp356114412","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बेटियों ने मारी बाजी, बेटों के पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बेटियों ने मारी बाजी, बेटों के पछाड़ा
विज्ञापन
बेटों को पछाड़ आगे निकलीं बेटियां
10वीं में 88.46 फीसदी लड़कियों ने सफलता हासिल कीं
श्याम सुंदर तिवारी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परिणाम में जिले की बेटियों ने बाजी मारी। जिले में हाईस्कूल परीक्षा में 88.46 फीसदी लड़कियों ने सफलता हासिल कीं, वहीं 84.58 फीसदी लड़के ही उत्तीर्ण हो सके। इंटरमीडिएट परीक्षा में भी 80.22 लड़कियां उत्तीर्ण हुई तो 78.38 प्रतिशत ही सफलता हासिल करने में कामयाब हुए। प्रदेश के 75 जिलों में हाईस्कूल में सिद्धार्थनगर ने 23वां और इंटरमीडिएट परीक्षा में 34वां स्थान हासिल किया है।
माध्यम शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष लॉकडाउन के कारण परीक्षा परिणाम देर से जारी किया गया। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में उत्तीर्ण होने वालों में छात्राएं छात्रों से आगे हैं। आंकड़ों के मुताबिक हाईस्कूल में 28,484 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 16,203 छात्र और 14,905 छात्राएं थीं। परीक्षा में केवल 26,340 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा देने वालों में 12,051 छात्र और 11,435 छात्राएं थीं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की संख्या 12,606 रही जबकि 10,115 छात्राओं ने बाजी मारी। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.86 रहा जबकि छात्रों का 84.26। कुल 86.26 फीसदी विद्यार्थी हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इंटर के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें जिले में 20,207 पंजीकृत थे। इनमें 12,002 छात्र और 8,705 छात्राएं थीं। इसमें 19272 परीक्षा में शामिल हैं। छात्र 10965 और छात्राएं 8307 शामिल रहीं और 15258 उत्तीर्ण हुए। इसमें 8594 छात्र और 6664 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। पास होने वालों का प्रतिशत 79.17 रहा। इसमें 78.38 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि 80.22 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।