फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Restaurants and shops will also be grading in the cleanliness survey

स्वच्छता सर्वेक्षण में रेस्तरां और बड़ी दुकानों की भी होंगी ग्रेडिंग

Wed, 23 Dec 2020 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Restaurants and shops will also be grading in the cleanliness survey
स्वच्छता सर्वेक्षण में रेस्तरां और दुकानों की भी होंगी ग्रेडिंग
विज्ञापन

कोरोना के कारण शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर किया गया शामिल
सफाई के साथ पार्किंग, सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर होने पर मिलेगा ग्रेड
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार शहर के रेस्तरां और बड़ी दुकानों की भी ग्रेडिंग की जाएगी। यह बदलाव शहरी विकास मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर की है। पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में सिर्फ अस्पताल, शैक्षिक संस्थानों और होटलों की ग्रेडिंग की गई थी। इस बार बड़ी दुकान, सिनेमा हाल और पार्किंग को शामिल किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले की नगर पंचायतें शुरूआत से ही पिछड़ रही हैं। जिले में भी 3963 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 51 लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। संक्रमण को रोकने में बेहद उपयोगी मास्क और सैनिटाइजर के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नगरपालिका को भी इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में भी कई ऐसी जगह को शामिल कर लिया गया है। जहां लोगों की आवाजाही अधिक है। ग्रेडिंग करते वक्त इन सब जगहों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी मानकों के पालन संबंधी संसाधनों के आधार पर भी नंबर दिए जाएंगे। अभी तक अस्पताल की ही जांच कराई जाती थी। गाइडलाइन आने के बाद नगर पंचायत ने इस ओर भी ध्यान देना भी शुरू कर दिया है। डुमरियागंज नगर पंचायत के ईओ शिवकुमार ने बताया कि कोरोना के कारण अब इन स्थानों को भी ग्रेडिंग में शामिल किया गया है। इसे देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। उम्मीद है इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग हासिल होगी।

इन मानकों पर होगी जांच
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं कूड़ा निस्तारण, परिसर के भीतर गीले कचरे का रखने की व्यवस्था, ठोस कचरे और परिसर के भीतर और आसपास स्वच्छता, फेस मास्क, आरोग्य सेतु एप का उपयोग, थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर के उपयोग को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed