फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Respect for Indian culture will be possible only by respecting mother tongue Hindi

Siddharthnagar News: मातृभाषा हिंदी के सम्मान से ही होगा भारतीय संस्कृति का सम्मान

Sat, 13 Sep 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Respect for Indian culture will be possible only by respecting mother tongue Hindi
सिद्धार्थनगर। मातृभाषा हिंदी को जाने बिना अपने हृदय की पीड़ा नहीं मिटा सकते हैं। वैसे भी अपने गांव समाज में अपने मनोभावों की अभिव्यक्ति हम अपनी मातृभाषा में ही करते हैं तो अपने मातृभाषा ज्ञान सम्मान के साथ हम लोगों को अर्जित करनी चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी में हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश शास्त्री ने कही। इस अवसर पर चंद्रेश शास्त्री ने कहा कि अंग्रेजी के ज्ञान से आप अपने गुणों का बखान जरूर कर सकते हैं परंतु अपनी मातृभाषा हिंदी के ज्ञान के बिना आप अपने आप को अधूरे समझते ही रहेंगे।
विज्ञापन

अपनी मातृभाषा हिंदी का ज्ञान सम्मान सहित हम लोगों को अर्जित करनी चाहिए। प्रधानाचार्या विभा चतुर्वेदी ने कहा कि हिंदी भाषा के ज्ञान से ही हमारा समाज सम्मानित होता है हिंदी के सम्मान से ही अपने राष्ट्र के स्वतंत्रता का सम्मान है। कार्यक्रम में छात्रों को हिंदी पुस्तक एवं हिंदी की कॉपी भेंट की गई। इस अवसर पर अवधेश कुमार, शशि प्रसाद, हफीजुल्लाह, मोहम्मद करीम उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक विनय कुमार ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed