{"_id":"6a36fb22c3c3efbecd090c97","slug":"resolved-to-become-a-developed-nation-by-2047-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160081-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प
Sun, 21 Jun 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को आंबेडकर सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन-2026 के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।
सम्मेलन का शुभारंभ सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा ने अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और पौधा भेंटकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवाओं, मातृशक्ति और प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से ही वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र का सपना साकार होगा। सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि 2014 के बाद देश की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हुई है और भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क, उद्योग और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले में मेडिकल कॉलेज, ऑडिटोरियम और सड़कों जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और जनधन जैसी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में सड़क, पुल और अन्य आधारभूत संरचनाओं का तेजी से निर्माण हो रहा है।
पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के औद्योगिक, बैंकिंग, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन आया है। उन्होंने किसानों की भूमिका को देश के विकास का आधार बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब समाज का हर वर्ग इसमें अपनी भागीदारी निभाएगा। सम्मेलन में प्राचार्य अरविंद सिंह, अभय श्रीवास्तव समेत कई शिक्षाविदों और प्रबुद्धजनों ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, डीआईओएस अरुण कुमार, बीएसए शैलेश कुमार सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजन मौजूद रहे।