{"_id":"6920ab46b8b8653ad308ee2b","slug":"resolution-program-held-in-chaupal-lagakar-village-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148538-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चौपाल लगाकर गांव में समाधान कार्यक्रम का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चौपाल लगाकर गांव में समाधान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Fri, 21 Nov 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। मिठवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोगिया बुजुर्ग में शुक्रवार को चौपाल लगाकर गांव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीडीओ सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने डीएपी, यूरिया की किल्लत और अधिक रेट पर खाद बेचें जाने की शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की।
मासिक रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत जोगिया बुजुर्ग में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे डीडीओ सतीश सिंह ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। चिकित्साधिकारी अजीत कुमार चौरसिया ने सभी ग्रामीण से यह अपील की कि सभी लोग टीकाकरण अभियान से जुड़कर बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं। इसके साथ ही 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील और उसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। चौपाल में उपस्थित किसान फूलचंद, दीप पतिराम, राम अवध, शिवरतन, सियाराम ने अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र में डीएपी और यूरिया की बहुत बड़ी किल्लत है। इसके साथ ही प्राइवेट दुकानदार मनमानी रेट पर खाद बेच रहे हैं। इस पर बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि कहीं पर भी ज्यादा रेट पर खाद का वितरण हो रहा तो इसकी तत्काल सूचना दीजिए। संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इस दौरान राजीव रंजन, कुशल टंडन, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, डाॅ. राकेश चौधरी, डाॅ. आरके दर्शन, संतराम चौधरी, अनुपम पांडेय, सचिंद्र नाथ पाठक, संगीता यादव, इंद्रा चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-- -- -- --