फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Residential hut burnt to ashes due to fire

Siddharthnagar News: आग लगने से रिहायशी झोपड़ी जलकर राख, परिवार हुआ बेघर

Thu, 04 Jan 2024 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Residential hut burnt to ashes due to fire
शोहरतगढ़। तहसील के कटया गांव में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। हालांकि आग की लपटे उठने के बाद मौजूद लोगों ने भाग कर अपनी जान तो बचा ली लेकिन झोपड़ी में रखा सारा सामान राख हो गया। कटया निवासी जगनारायण अपने परिवार के साथ झोपड़ी में ही रहते थे। हर दिन की तरह मंगलवार सभी लोग खाना खाकर सो गए।
विज्ञापन

कुछ समय में धुंए की घुटन से जगनारायण की नींद टूटी तो उन्होंने झोपड़ी को जलते देखा। आनन-फानन में उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया और सभी को झोपड़ी के बाहर ले आए। इस बीच आग की लपट इतनी तेज हो गई कि पूरी झोपड़ी को आगोश में ले लिया और लोगों को भीतर रखा सामान निकालने का मौका नहीं मिल पाया। शोरगुल होने में आस पास के लोग भी जमा हो गए और मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाब रहे। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक झोपड़ी के भीतर मौजूद अनाज, बिस्तर, चारपाई, कपड़े व अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित जगनारायण ने बताया कि उनके पास रहने के लिए केवल यही एक आशियाना था जो अब तबाह हो चुका है। सारा समान जल गया और खाने तक को कुछ नहीं बचा है, ऐसे में जीवन का गुजार कैसे होगा। तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद नुकसान का आकलन करने के लिए हल्का लेखपाल को निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित की पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed