फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Researchers are not just consumers of knowledge: Vice Chancellor

शोधार्थी केवल ज्ञान का उपभोक्ता नहीं : कुलपति

Wed, 19 Mar 2025 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Researchers are not just consumers of knowledge: Vice Chancellor
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती कुलपति प्रोफेसर कविता शाह। स्रोत व
िद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में नवागत शोधार्थियों के दीक्षारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह ने की। उन्होंने शोधार्थियों को नवाचार, अनुसंधान नैतिकता और अंतर-विषयक अनुसंधान पर जोर देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक शोधार्थी केवल ज्ञान का उपभोक्ता नहीं, बल्कि एक सृजनकर्ता भी होता है।समाज की समस्याओं के समाधान के लिए अपने शोध को समर्पित करना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर कोर्स वर्क में उत्तम प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक दो संकायों के दो-दो शोधार्थियों के लिए मेरीटोरियस फैलोशिप की भी घोषणा की। प्रो. प्रकृति राय ने कहा कि शोधार्थियों विद्यार्थियों को अनुप्रयोग परख शोध पर जोर देना चाहिए। प्रो. नीता यादव ने नई दृष्टिकोण एवं रचनात्मकता के साथ सामाजिक विज्ञानों के संदर्भ में गहन अध्ययन करने और अंतर-विषयक शोध को प्रोत्साहित करने की सुझाव दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed