{"_id":"60fafaa58ebc3ecf0d684572","slug":"report-postmartam-siddharthnagar-news-gkp402951232","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ऑनलाइन मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए पीड़ित को थाना और पुलिस ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना होगा। वे घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा के लिए पुलिस की यूपी कॉप एप पर आवेदन करना होगा। इसके बाद उन्हें आसानी से रिपोर्ट मिल जाएगी। जिले में हर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बदलते समय के साथ-साथ पुलिस भी स्मार्ट पुलिसिंग की ओर से तेजी से आगे बढ़ रही है। अब शिकायत सहित सारी सुविधाएं ऑनलाइन हो रही हैं। बावजूद इसके अभी तक लोगों को किसी अपने की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए लिखापढ़ी और दौड़ लगानी पड़ती थी। इसके बाद भी अधिकांश लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाता थी, जबकि यूपी कॉप एप पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त करनेे का आप्शन है।
अब तक जिले में 100 से अधिक लोग एप के माध्यम से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी प्राप्त कर चुके हैं। एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट यूपी कॉप एप पर अपडेट किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन के बाद निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस प्रकार करें आवेदन
किसी भी साइबर कैफे या फिर स्मार्टफोन के जरिए पहले आवेदनकर्ता को गूगल प्लेस्टोर से यूपी कॉप एप फोन में इंस्टाल करना होगा। एप अपलोड होने के बाद एप पर क्लिक करेंगे। खुलने के बाद सर्विस ऑप्शन पर जाएंगे। यहां क्लिक करने के बाद चार ऑप्शन आएंगे। इसमें एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का होगा। इसमें क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। इसी मोबाइल नंबर पर ओटीपी नंबर आएगा। फिर आगे केस थाना सहित अन्य जानकारी अपडेट करनी होगी। फिर दो दिन के अंदर रिपोर्ट अपडेट हो जाएगा और निशुल्क मिल जाएगा।