फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Replace oxygen cylinder pipe

पाइप की जगह सिलिंडर से ऑक्सीजन

Tue, 09 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
मौत से संघर्ष करते मरीजों को जीवन देने के लिए जिला अस्पताल में बिछाई गई ऑक्सीजन पाइप भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। दो साल पहले करीब तीन करोड़ रुपये खर्च कर बिछाई गई इस पाइप में अब तक ऑक्सीजन नहीं दौड़ पाया है। मरीजों को अब भी मैनुअली व्यवस्था के तहत सिलेंडर से ऑक्सीजन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


नियमों को दरकिनार कर बगैर टेंडर कराए गए इस कार्य में मनमानी खूब हुई है। दो दिन में ही तीन करोड़ रुपये खर्च कर भुगतान भी कर दिया गया। बावजूद ऑक्सीजन पाइप शोपीस ही बनी हुई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के मकसद से ऑक्सीजन पाइप की व्यवस्था की गई थी। इस मद में दो करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकार्ड के मुताबिक यह कार्य वर्ष 2014 में ही पूरा हो चुका है। बावजूद दो वर्ष से मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर से ही दिया जा रहा है। जिम्मेदारों की दलील है कि सिलेंडर की उपलब्धता सिर्फ वैकल्पिक है, मगर न जाने क्यों यह विकल्प उन्हें इतना रास आता है कि ऑक्सीजन पाइप की तरह देखते भी नहीं।


सूत्रों के मुताबिक बजट खपाने के चक्कर में ऑक्सीजन पाइप लगाने का कार्य इतनी तेजी के साथ हुआ कि नियम-कानून भी गौण हो गए। मनमाने ढंग से कार्य का ही असर है कि दो साल बाद भी यह व्यवस्था चालू नहीं हो पाई है। अस्पताल प्रबंधन मनमानी करते हुए सिलेंडर की पुरानी व्यवस्था से ही काम चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed