फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Remember the simplicity saint

याद किए गए सादगी के संत

Sun, 02 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Remember the simplicity saint
कपिया में गांधी जयंती मनाते अल्पसंख्यक के बस्ती मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बौद्धिक, राजनैतिक संगठनों ने गोष्ठियां आयोजित की।  लोगों ने राष्ट्रहित में दोनों महापुरूषों के कदमों पर चलने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन

सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने दीवानी कचहरी परिसर स्थित लाइब्रेरी में महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि किया। अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि केवल कहने मात्र से ही कोई गांधी या शास्त्री नहीं बन जाता है। उस व्यक्तित्व के अनुरूप त्याग करना पड़ता है। हृदयनाथ उपाध्याय ने कहा कि अधिवक्ता समाज के लिए गर्व की बात है कि दोनों महापुरुष वकालत पेशा से जुड़े रहे। रामशंकर उर्फ शेखर सिंह ने कहा कि गरीबी की चौखट से बाहर निकल कर गांधी व शास्त्री ने समाज के हित में कार्य किया। इस दौरान जयशंकर मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, हरिहर प्रसाद पाठक, अखिलेश श्रीवास्तव, अंगद गुप्ता, फराज अहमद आदि मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय पर जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि समाज के लोगों को गांधी के बताए आदर्श शांति व अंहिसा पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर हमीदुल्लाह चौधरी, राधेश्याम पांडेय, रंजना मिश्रा, अनिल सिंह अन्नू, कैलाश पंक्षी, डॉ.प्रमोद उपाध्याय, देवेंद्र कुमार गुड्डू, मोहरत राव, अतहर अलीम, महेश कन्नौजिया, कन्हैया पांडेय, ललिता त्रिपाठी, लक्ष्मीनारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे। भाजपा जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के सामने सफाई करने के बाद साड़ी तिराहा पर स्थापित बुद्ध प्रतिमा को साफ किया। गांधी जयंती पर सपा लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी अब्दुल अहद उर्फ पप्पू चौधरी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान हरिशंकर सिंह, बालमुकुंद पांडेय, दीपक मौर्या, लक्ष्मीकांत जायसवाल, कन्हैया पासवान, बालजी सिंह, सोनू यादव, आशीश शुक्ला, पंकज चौबे, अरविंद उपाध्याय, उदय प्रताप सिंह, देवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ग्राम स्वराज मंच ने गांधी के सपनों का भारत विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित किया। प्रदेश संयोजक इं.सतीश सचान ने कहा कि गांधी के सपनों का भारत के निर्माण के लिए त्याग करने की जरूरत है। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पीपी मिश्रा व संचालन शंभू नाथ गुप्ता ने किया। चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, कन्हैया पासवान, ओमप्रकाश, रामचंदर, केके सिंह, पवन कुमार पाठक, शेषराम गौंड, फतेह बहादुर सिंह, पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे। नवोन्मेष साहित्यक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थान ने गांधी जयंती पर जिला अस्पताल में सफाई अभियान चलाया।
सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय ने कहा कि लोगों को अंदर की गंदगी को साफ करने की आवश्यकता है। इस दौरान धीरज गुप्ता, नीतेश मिश्रा, अमित दुबे, सौरभ दुबे, दिलशाद आमिर, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, जोगिया ब्लाक के महात्मा गौतम उ.मा.वि. में प्रधानाचार्य योगेंद्र नाथ पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
पूर्व मा.वि. जगदीशपुर राजा में प्रधानाध्यापक रामउजागिर पांडेय, करौंदा में प्रधानाचार्य मोनिका मौर्या, गौरव बाल विद्या मंदिर जोगिया में प्रधानाचार्य सर्वेश ओझा ने ध्वजारोहण किया। अंकित मांटेसरी सजनी में गांधी जी के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया।
सिद्धार्थनगर। रसोइयां कर्मचारी संघ जिला इकाई संघ ने गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। मंडल संरक्षक राधापति पाठक ने कहा कि गांधी का सपना तब पूरा होगा, जब सबको रोटी, कपड़ा व मकान मिल जाएगा। इस दौरान राजेंद्र गौंड, सीमा देवी, ऊषा देवी, पूजा देवी, जमुती देवी, माया, मालती आदि मौजूद रहे। 
लोटन। स्थानीय कस्बे में सपा जिला सचिव तेज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाया गया। सपा नेता चिनगुद पथरकट्ट ने राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। समारोह में कमलेश गुप्ता, अजीउल्लाह, दिलीप यादव, दीपू पांडेय, समीउल्लाह, दुर्गा पांडेय, निजामुद्दीन, रमेश गौतम आदि मौजूद रहे। ब्लाक परिसर में बीडीओ विजय कुमार पांडेय, बीआरसी पर खंड शिक्षाधिकारी रीता गुप्ता, कोतवाली में प्रभारी इंद्रजीत यादव ने ध्वजारोहण किया।
बर्डपुर। कस्बा सहित आस-पास के क्षेत्र में सरकारी, अर्ध सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। क्षेत्र के बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर पर प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पटेल, आदर्श शिशु विद्यालय व इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य राजकुमारी पांडेय, स्व.रामा देवी कौशल इंटर कॉलेज मोहाना बाजार पर प्रधानाचार्य जयप्रकाश गुप्ता, बीआरसी पर बीईओ विजय कुमार गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर प्रथम पर प्रधानाध्यापिका अनीता पांडेय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय काशीपुर पर प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बर्डपुर पर प्रभारी वार्डेन शशिकला त्रिपाठी, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ संजय सिंह, पं.भागीरथी सूर्यनाथ इंटर कॉलेज पर प्रबंधक कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
इटवा। कस्बा में स्थित सपा पार्टी कार्यालय में गांधी जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर शोहरतगढ़ विधायक प्रतिनिधि उग्रसेन सिंह, कमरुज्जमा खां, तौलेश्वर निषाद, वीरेंद्र सिंह, अब्दुल लतीफ, रामचंद्र पाठक, शोहरत अली, मतीउल्लाह, वीरेंद्र तिवारी, नइमुल्लाह, अमरुल्लाह, गोली, गुड्डू खान, शिव संपत आदि मौजूद रहे। माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में सुरेंद्र नाथ द्विवेदी, मो.रमजान, श्यामनंदन शुक्ला आदि मौजूद रहे। यहां वाद-विवाद व निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
बांसी। गांधी व शास्त्री जयंती पर आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी की चेयरमैन चमनआरा राइनी व उनके प्रतिनिधि मो.इद्रीश पटवारी के नेतृत्व में बांसी की मलिन बस्ती राप्तीनगर व उपनगर नरकटहा की मलिन बस्ती नेहरुनगर में झाडू लगाया गया। दोनों वार्डों की साफ-सफाई की गई। सफाई अभियान में मुन्ना पांडेय, अरुण गुप्ता, अबरार हुसैन, प्रमोद अग्रहरि, देवेश पांडेय, अंबिकेश श्रीवास्तव, विनय मिश्रा, अंकित मिश्रा, राम वेलास मौर्या, आफताब अहमद, मेहताब आलम, जहांगीर, गिरीश पांडेय, अमरेंद्र कुमार, रविशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ल ने निकटवर्ती तेजगढ़ गांव में आजाद स्मारक स्थल पर सेनानियों के आश्रितों कृष्ण कुमार, सुंदर, सूर्यनारायन, कोदई, महातम, धनपत, बाढू, संत गुलाम सहित 103 आश्रितों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर डॉ. वीएन त्रिपाठी, सैयद गुफरान, गंगाराम प्रधान, रामचंद्र पांडेय, डॉ. अखिलेश मिश्र, लल्लन पांडेय, सूर्य नारायन यादव आदि मौजूद रहे। राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश सह संगठन मंत्री प्रिंस गुप्ता के नेतृत्व में तिलौली बाजार, संस्कार मित्र मंडली के संरक्षक हरिश्चंद्र चौरसिया के नेतृत्व में रोडवेज चौराहे पर जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed