{"_id":"61ec47d811e13f4095203f85","slug":"relief-from-improving-the-health-of-corona-infected-soon-siddharthnagar-news-gkp4246126125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों की सेहत जल्द सुधरने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों की सेहत जल्द सुधरने से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमितों की सेहत जल्द सुधरने से राहत
सिद्धार्थनगर। जिले में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि, इस बीच रहत भरी खबर यह है कि पहली और दूसरी लहर की तुलना में इस बार मरीज जल्द स्वस्थ हो रहे हैं।
संक्रमण दर के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार मरीज 10 से 15 दिन के बजाय पांच से सात दिन में संक्रमण से मुक्त हो जा रहे हैं। चिकित्सकों का मानना है कि समय से इलाज और होम आइसोलेशन में भी उचित देखभाल से लोग जल्द ठीक हो रहे हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित होकर स्वस्थ हुए मरीजों का कहना है कि इस बार कुछ ज्यादा पता नहीं चला। शरीर में दर्द और हर हल्का बुखार था। संक्रमण की पुष्टि के बाद होम आइसोलेट हो गए और चिकित्सक की बताई दवा समय-समय पर ली। लोगों ने कहा कि होम आइसोलेशन में सावधानी बरतना जरूरी है।
शरीर में अकड़न और दर्द हुआ
नगर पालिका सिद्धार्थनगर के एक मोहल्ला महेंद्र कुमार ने बताया कि वह 10 दिन पूर्व उन्हें शरीर में अकड़न और दर्द हुआ। संदेह में जांच कराई तो कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने दवा की किट दी। होम आइसोलेशन में रहकर दवा खाने के लिए कहा। नियमित दवा ली और सात दिन में रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसमें एहतियात बरतने की जरूरी है। संक्रमित व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो सकता है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित होने पर बचाव जरूरी
नगर के थरौली निवासी सोनू एक सप्ताह पूर्व बीमार हो गए। सोनू ने बताया कि जब जांच करवाई तो कोरोना संक्रमित पाए गए। चिकित्सक ने दवा की सलाह दी। दवा लेते रहे और एकांत में रहे। पांच दिन बाद जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। समय से दवा और बचाव के कारण जल्द स्वस्थ हो गए। अगर बचाव की जाए और समय से दवा ली जाए तो कोई भी संक्रमित जल्दी ठीक हो जाएगा।