{"_id":"6a19f36341c7bb2fb20d9aea","slug":"relief-construction-of-cc-road-and-drain-will-be-done-with-rs-59-lakh-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158976-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : 59 लाख से होगा सीसी रोड और नाले का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : 59 लाख से होगा सीसी रोड और नाले का निर्माण
Sat, 30 May 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 15 विश्वनाथ नगर (डेंगहर) में शुक्रवार को 59 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड और नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के पूजन के बाद निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
परियोजना के तहत क्षेत्र में करीब 300 मीटर लंबे नाले और सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसमें नाला निर्माण पर 39 लाख रुपये और सीसी रोड निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को लंबे समय से बनी जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि रवि सिंह, लाल जायसवाल, सभासद हर्षित श्रीवास्तव, शिवपति उपाध्याय, अरुण त्रिपाठी, कन्हैया वरुण आदि मौजूद रहे।