फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   relative murdered a boy

रिश्तेदार ने की बालक की हत्या, नदी के किनारे मिट्टी से ढका

Tue, 19 Apr 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
relative murdered a boy
रिश्तेदार ने की बालक की हत्या, नदी के किनारे मिट्टी से ढका
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली गांव का मामला, आरोपित गिरफ्तार
हत्या करके गांव से काफी दूर नदी के पास छिपा दिया था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली गांव से दो दिन पूर्व लापता हुए 11 वर्षीय बालक की गांव से 15 किलोमीटर दूर बानगंगा नदी किनारे लाश मिली। गांव में ही रहने वाले एक रिश्तेदार ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जमीन में गड्ढा खोदकर मिट्टी से ढक दिया था। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उसने हत्या करने की बात कबूल की है। मृतक की मां और आरोपित की पत्नी बुआ और भतीजी हैं। दोनों एक ही गांव में रहती हैं।
क्षेत्र के बैदौली गांव का रहने वाला सूर्य प्रकाश तिवारी (11) पुत्र प्रकाश चंद्र तिवारी उर्फ नन्हे रविवार रात से ही घर से लापता हो गया। सोमवार को जब काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला तो परिजनों ने शोहरतगढ़ थाने में अपहरण की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई। पुलिस उसी गांव के रहने वाले और रिश्ते में दूर के बहनोई दुर्गेश तिवारी को पकड़ कर शोहरतगढ़ थाने ले गई। वहां उससे जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सूर्य प्रकाश की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की।
विज्ञापन

आरोपित ने बताया कि वह रविवार की रात को सूर्य प्रकाश को पड़ोस के गांव बनरही में ऑर्केस्ट्रा दिखाने के बहाने ले गया। ऑर्केस्ट्रा समाप्त होने के बाद वह उसे बानगंगा में नहलाने की बात करते साइकिल पर बैठाकर अपने गांव से लगभग 15 किमी दूर बगुलहवा गांव के नजदीक बानगंगा नदी पर ले गया, जहां उसने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को बानगंगा नदी के किनारे ही गड्ढा खोदकर उसी में ढक दिया। पुलिस ने बगुलहवा जाकर लाश को कब्र से बाहर निकलवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया। इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंचे आला अधिकारी
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली के रहने वाले सूर्य प्रकाश तिवारी (11) की लाश मिलने के बाद बैदौली गांव के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश रावत भी मंगलवार को बैदौली पहुंचे और मृतक बालक के परिजनों से मुलाकात की, उन्हें ढंाढस बंधाया। इसके अलावा एएसपी आरोपी दुर्गेश के भी घर गए। बैदौली गांव में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए शोहरतगढ़ सीओ हरिश्चंद्र, सीओ इटवा रमेशचंद्र पांडेय, ढेबरुआ एसओ जीवन त्रिपाठी, कठेला समय माता एसएचओ सौदागर राय, जोगिया एसओ दिनेश कुमार सरोज, मिश्रौलिया एसओ घनश्याम सिंह, चिल्हिया एसएचओ ज्ञानेंद्र सिंह, कपिलवस्तु एसओ एसपी सिंह व शोहरतगढ़ एसओ जयप्रकाश दुबे मय पुलिस फोर्स मौजूद थे।
बहन की शादी से पहले बुझ गया इकलौता चिराग
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बैदौली में 11 वर्षीय बालक की हत्या से पूरा बैदौली गांव एक स्वर में आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक सूर्य प्रकाश तिवारी अपने परिवार का इकलौता चिराग था। परिवार में मां सत्यभामा के अलावा दो बहनें नीरज व खुशी ही हैं। मृतक के पिता प्रकाश चंद्र तिवारी की मौत लगभग नौ वर्ष पहले ही हो गई थी। तब से मां सत्यभामा ने अपने तीनों बच्चों को बड़े ही कठिनाई से पाल पोसकर बड़ा किया। मृतक की बहन नीरज का आगामी दो मई को विवाह तय है। बहन नीरज रो-रोकर बेहोश हो जा रही है। परिवार की हालत देखकर चाहे वह पुलिसकर्मी हों या ग्रामीण हों सभी की आंखों में आंसू आ जा रहे हैं।
सूर्य प्रकाश की ननिहाल और आरोपित की ससुराल एक गांव में
बैदौली गांव में किशोर की हत्या का कारण जानकर लोग हतप्रभ हो जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी दुर्गेश की ससुराल शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चौहट्टा में है और मृतक सूर्य प्रकाश तिवारी की ननिहाल भी चौहट्टा में ही है। आरोपित की पत्नी व मृतक की मां रिश्ते में भतीजी और बुआ हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी दुर्गेश अपराधी किस्म का है। छोटे-छोटे बच्चों के गले से सोने के लॉकेट छीनना उसका काम था। दुर्गेश की एक वर्ष पहले ही शादी ही हुई है। वह अपनी पत्नी को बहुत प्रताड़ित करता था, जिससे पत्नी आजिज आकर कभी-कभार अपनी ससुराल से भागकर अपने रिश्ते की बुआ सत्यभामा मृतक की मां के घर आ जाया करती थी। लगभग एक माह पहले ही वह मारपीट से परेशान होकर अपने मायके चली गई। आरोपित दुर्गेश को लगा कि इसमें सत्यभामा का हाथ है। पत्नी के मायके जाने से खिन्न आरोपित ने एक माह पहले ही सूर्य प्रकाश तिवारी को जान से मारने की धमकी भी दी थी, लेकिन तब किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। मौका मिलते ही आरोपित ने किशोर को मारकर अपना गुस्सा निकाल दिया।

घर जाकर पूछा था सूर्य प्रकाश के बारे में
अपने रिश्तेदार बालक की हत्या करने के बाद आरोपित दुर्गेश सोमवार की सुबह मृतक के घर पहुंच कर उसकी मां सत्यभामा से सूर्य प्रकाश के घर आने की बात पूछी। तब किसी को अंदाजा नहीं था कि दुर्गेश ने सूर्य प्रकाश की हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार सूर्य प्रकाश के पूर्वजों ने ही आरोपित के पूर्वजों को बैदौली में अपनी जमीन देकर बसाया था। मृतक की मां सत्यभामा ने एडिशनल एसपी सुरेश रावत से मांग की कि उसके पुत्र के आरोपी को फांसी की सजा मिले, तब उसके कलेजे को ठंडक मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed