{"_id":"665a268b8d5f4ca9dc0fcf76","slug":"registration-compulsory-to-go-before-char-dham-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118313-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चारों धाम की यात्रा से पहले पंजीकरण अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चारों धाम की यात्रा से पहले पंजीकरण अनिवार्य
Sat, 01 Jun 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
- मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि चारों धाम के लिए जाने वाले यात्री पंजीकरण जरूर करा लें।, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह जानकारी डीएम पवन अग्रवाल ने दी है। उत्तराखंड सरकार की ओर से चार धाम यात्रा- 2024 के लिए तीर्थ यात्रियों के लिए अनिवार्य पंजीकरण व्यवस्था लागू की गयी है।
इसके तहत प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने पत्र जारी कर कहा है कि चार धाम यात्रा पर जाने वाले प्रदेश के श्रद्धालु पंजीकरण अवश्यक करा लें। बगैर पंजीकरण यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों को असुविधा हो सकती है। हर श्रद्धालु, तीर्थ यात्री, पर्यटक जो चार धाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ एवं केदारनाथ) की यात्रा करना चाहते हैं वह पंजीकरण अवश्य करा लें। जिन यात्रियों का पंजीकरण नहीं होगा उन्हें निर्धारित चेक प्वाइंट पर रोक दिया जायेगा। यह भी आवश्यक है कि यात्री उन तिथियों पर ही यात्रा करें जिसके लिए उन्होंने पंजीकरण कराया है। इससे श्रद्धालुओ के आवागमन को सुगम बनाने, चार धामों पर व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी