{"_id":"659866fd22008e3a450eb0cc","slug":"regional-manager-gave-a-check-of-two-lakhs-to-the-beneficiary-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10953-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: क्षेत्रीय प्रबंधक ने लाभार्थी को दिया दो लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: क्षेत्रीय प्रबंधक ने लाभार्थी को दिया दो लाख का चेक
Sat, 06 Jan 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ। जमिरिया निवासी अनीता को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिया गया। शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई राहुल रंजन व शाखा प्रबंधक बृजेश गोस्वामी ने दो लाख का चेक दिया।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि यह केंद्र सरकार की बहुत महत्वकांक्षी योजना है। शाखा प्रबंधक बृजेश गोस्वामी ने कहा कि एसबीआई शाखा से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व अटल पेंशन योजना का लाभ अवश्य उठाएं। कहा कि जीवन ज्योति बीमा योजना 18 वर्ष से 55 वर्ष के उम्र के लाभार्थी बीमा करा सकते है। इस योजना से दिव्यांग को भी लाभ पहुंचाया जा रहा है। बीमाधारक को मात्र चार सौ छत्तीस रुपये वार्षिक जमा करना है। खाता धारक की मृत्यु के बाद उसके स्वजन व उत्तराधिकारी को दो लाख रुपये का चेक दिया जाएगा। इसी प्रकार 18 से 40 वर्ष उम्र के बीमाधारक अटल पेंशन योजना के माध्यम साठ साल के बाद उन्हें हर वर्ष आजीवन पेंशन मिलता रहेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार इन योजनाओं को प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। इस योजना के माध्यम से बीमाधारक कम पैसे में अधिक लाभ ले सकता है। इस दौरान पियूष मौर्य, धर्मेंद्र जायसवाल, महेंद्र मौजूद रहे।