फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Reconstruction of Jannatul Baki should be done: Maulana Mohammad Hasan

जन्नतुलबकी का कराया जाए पुनर्निर्माण : मौलाना मोहम्मद हसन

Sun, 30 Apr 2023 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Reconstruction of Jannatul Baki should be done: Maulana Mohammad Hasan
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित शिया जामा मस्जिद के बाहर सऊदी हुकूमत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
डुमरियागंज। सऊदी अरब स्थित पैगंबर हजरत मोहम्मद की इकलौती बेटी फातिमा जेहरा और कई मासूमीन की कब्र मजारों को 100 साल पहले ध्वस्त किए जाने का विरोध करते हुए इसके पुनर्निर्माण की मांग की गई। घटना की याद में शिया मुसलमानों ने शनिवार को हल्लौर में मरसिया मजलिस ए मातम कर शोक मनाया।
विज्ञापन

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर स्थित जामा मस्जिद के बाहर शनिवार की दोपहर नमाज के बाद सैकड़ों लोगों ने मौलाना मोहम्मद हसन के नेतृत्व में एकत्रित होकर 100 साल पहले आठ शव्वाल 1925 को मदीना स्थित जन्नतुलबकी को ध्वस्त किए जाने की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे और तख्तियां ले रखी थीं, जिस पर जन्नतुलबकी का जल्द निर्माण हो, जैसे नारे लिखे हुए थे।
विज्ञापन

मौलाना मोहम्मद हसन ने कहा कि जन्नतुलबकी से दुनिया के करोड़ों शिया मुसलमानों की अटूट आस्था और अकीदा जुड़ा है। ऐसे में भारत सरकार मामले में हस्तक्षेप कर यूएनओ के जरिये जन्नतुलबकी का जल्द निर्माण कराने की पहल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
चलाया हस्ताक्षर अभियान
हल्लौर में मौलाना मोहम्मद हसन की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों ने जन्नतुलबकी का जल्द निर्माण कराए जाने की मांग भारत सरकार के जरिये संयुक्त राष्ट्र संघ से ज्ञापन भेजकर की। इस दौरान जमाल हैदर, काजिम रजा, तस्कीन हैदर, हैदर अब्बास, फरमान अल्वी, काजिम मेहंदी, नेहाल मौलाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed