{"_id":"61d9c2609f097b1eb40c2b28","slug":"recommendation-to-cancel-the-license-of-fertilizer-shop-siddharthnagar-news-gkp4229824138","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्वरक की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति
बांसी। यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी की मिल रही शिकायतों पर शनिवार को एसडीएम जगप्रवेश ने क्षेत्र की कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। एक दुकान पर अनियमितता मिलने पर उसका लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति एसडीएम ने की।
एसडीएम धानी मार्ग के गोनहा ताल में उर्वरक की दुकान पर जांच के लिए पहुंचे। दुकान बंद मिलने पर विक्रेता को बुलवाया तो वह दुकान खोलने में आनाकानी करते नजर आए। एसडीएम की सख्ती पर दुकान खोली गई तो जांच के दौरान कई कमियां सामने आईं।
दुकान में स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला। बिक्री रजिस्टर भी अपूर्ण था और उस पर किसी किसान का हस्ताक्षर नहीं मिला। लोगों अधिक मूल्य पर खाद बेचने की भी शिकायत की। एसडीएम ने लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की।