{"_id":"6a1c88640afddcaaf500c7d6","slug":"recommendation-for-action-against-ae-and-three-jes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-159090-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एई व तीन जेई पर कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एई व तीन जेई पर कार्रवाई की संस्तुति
Mon, 01 Jun 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। तेतरी सोहांस-लोटन मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का रविवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया। मौके पर सिर्फ चार मजदूर ही कार्य करते हुए पाए गए। निर्माण कार्य की प्रगति बहुत धीमी पाए जाने पर नाराज डीएम ने पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता राजकुमार मौर्य, अवर अभियंता लालचंद पटेल, मनोज पासवान, सोहनलाल के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है।
निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सहायक अभियंता ने बताया कि इस निर्माण कार्य का 18 फरवरी 2026 को एग्रीमेंट हुआ है। रविवार तक सिर्फ 10 फीसदी ही निर्माण कार्य हो पाया है।
उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और सभी तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।