फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Reality to be made for the security of the bonds

बंधों का निरीक्षण, निरोधात्मक कार्यों की जानी हकीकत

Fri, 04 Jun 2021 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Reality to be made for the security of the bonds
बंधों के सुरक्षा इंतजाम का जानी हकीकत
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया
मानसून से पहले अधूरे और गैप बंधों को पूर्ण कराने की हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। मानसून सत्र शुरू होने से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्यों की हकीकत जानने के लिए प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने जनपद में एक बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक हुए कार्यों को देखा। समय से पहले अधूरे और गैप को पूर्ण करने की हिदायत दी। जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने इटवा के मदरहना-अशोगवा बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने मानसून से पूर्व जनता को बाढ़ से सुरक्षा प्रदान किये जाने के दृष्टिगत बाढ़ परियोजनाओं के कार्य मानसून पूर्व अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ संबंधी समस्त तैयारियां मानसून से पूर्व सुनिश्चित किये जाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नालों की सफाई भी वर्षा काल से पूर्व पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कार्यों में लगे अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा आगाह किया गया बाढ़ कार्यों में किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी की ओर से शिथिलता न बरती जाए। ठेकेदारों को भी सचेत किया कि महामारी की आड़ में यदि किसी ठेकेदार के कार्य में गुणवत्ता प्रभावित हुई तो उनका भुगतान बिल्कुल नहीं किया जाएगा। कार्य स्थल पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए काबीना मंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कार्य स्थल पर प्रोटोकाल के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। श्रमिकों को मास्क, सेनेटाइजर आदि उपलब्ध कराते हुए उन्हें बार-बार इसके प्रयोग के निर्देश भी दिए जाएं। निरीक्षण के समय क्षेत्रीय विधायक और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी समेत विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed