{"_id":"5703fe694f1c1b5433c812cc","slug":"reach-people-policies-of-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
बांसी में आयोजित सपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक लालजी यादव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांसी विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उसे जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सफलता की रूपरेखा भी बनाई गई।
पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाज के सभी वर्गों के हित में कई कल्याणकारी योजना को लागू किया है। इसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धि व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके बाद उन्होंने सेक्टर प्रभारियों से वर्ष 2017 मे होने वाले विधानसभा चुनाव में सफलता पाने के लिए बूथ कमेटी को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. इद्रीश पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने चुनाव से पूर्व जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिया है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में प्रदेश का विकास हुआ है और विकास के बलबूते मिशन 2017 को फतह किया जाएगा। बैठक में खेसरहा प्रमुख कमालुद्दीन, कृपाशंकर राय, राधेमोहन शर्मा, कपिलदेव त्रिपाठी, अबरार हुसैन, प्रमोद अग्रहरि, परवेज अहमद, रामगति मौर्या, अनीता द्विवेदी, सैयद अब्दुल्लाह, मुश्ताक राईनी, जवाहर यादव, लक्ष्मण यादव, मौलाना फखरूद्दीन आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बांसी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जवाहर लाल निषाद ने किया।