फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Raza and Zaid had left the house insisting on taking samosas.

Siddharthnagar News: समोसा लेने की जिद कर घर से निकले थे रजा और जैद

Sat, 23 Dec 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Raza and Zaid had left the house insisting on taking samosas.
इटवा क्षेत्र के बढया गांव में घटना के बाद अस्पताल पर मौजूद परिजन।
सिद्धार्थनगर। जैद और रजा की उम्र में दो साल का अंतर था, लेकिन चचेरे भाई होने के साथ-साथ दोनों दोस्त की तरह से थे। समोसा लेकर आने की जिद करके घर से निकले थे। वह कभी नहीं लौटेंगे परिवार को शायद यह उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों की होश उड़ गई, जो जहां सुना वहां से घटना स्थल की ओर से दौड़ पड़ा। उन्हें खून से सना हुआ देखकर लोग कांप गए। कभी दौड़ लगाने के बाद भी दोनों बच्चे बच नहीं सके। जिला अस्पताल से घर पर मौत की खबर गई तो मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बढय़ा गांव निवासी रजा (8) पुत्र अब्दुल सलाम और जैद (6) पुत्र जफर चचेरे भाई हैं। दोनों के पिता सगे भाई हैं। दोनों की उम्र के बीच दो साल का अंतर है। लेकिन दोनों भाई के साथ-साथ एक अच्छे दोस्त की तरह से रहते थे। रजा के अलावा उसकी एक बहन है। जबकि जैद तीन भाई हैं। परिवार के लोगों के मुताबिक कुछ भी खाते तो दोनों साथ खाते। गांव के एक मदरसे में अभी दोनों ने जाना शुरू किया था। साथ आते और जाते थे। जानकार कम थे, लेकिन कपड़े एक जैसे पहनने की कोशिश करते थे। दोनों को साथ देखकर परिवार के लोग बहुत खुश रहते थे। शुक्रवार को भी जिद करके दोनों समोसा लेने के लिए गांव से लगभग ५०० मीटर दूर चौराहे पर गए थे। गांव के लोगों के मुताबिक वह अक्सर निकल जाते थे। पिता जफर ने बताया कि उन्हें लगा जाकर चले आएंगे, लेकिन यह पता नहीं था कि अब कब लौटेंगे। कार की टक्कर लगने की सूचना मिली तो होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ देखकर कलेजा कांप उठा। लेकर भागे तो, लेकिन बचा नहीं सके। पिता के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में गम का माहौल है। घर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखें परिवार को बिलखता देकर नम हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

स्पीड इतनी की टक्कर के बाद खेत में चली गई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार बहुत स्पीड में थी। बच्चों को कुचलने के बाद रुकी नहीं और सड़क से उतरकर खेत में चली गई। हादसे के बाद बच्ची मिट्टी से ढक गए, लोगों डर गए। जब करीब पहुंचे तो दोनों खून से लथपथ हाल में कराह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed