फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ravindra from Shohratgarh assembly constituency, Arshad from Etawa, Kiran from Bansi declared Congress candidates

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से रविंद्र, इटवा से अरशद, बांसी से किरन कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

Fri, 28 Jan 2022 01:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Jan 2022 01:44 PM IST
सार

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरन शुक्ला को पार्टी ने बांसी से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वर्ष 2017 में वह राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर बांसी विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी थीं।

विज्ञापन
Ravindra from Shohratgarh assembly constituency, Arshad from Etawa, Kiran from Bansi declared Congress candidates
कांग्रेस। - फोटो : Twitter/@INCIndia

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में कांग्रेस पार्टी ने भी बुधवार देर शाम जिले की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। डुमरियागंज से पार्टी ने पहले ही प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस ने शोहरतगढ़ से पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी, इटवा से अरशद खुर्शीद और बांसी से किरन शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। अब सिर्फ कपिलवस्तु सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होना बाकी है।

विज्ञापन


शोहरतगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी तीन बार 1991, 1996 और 2007 में विधायक निर्वाचित हुए थे। वह 2002 में सपा और 2017 में रालोद प्रत्याशी के रूप में पराजित हो चुके हैं। इटवा से कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित हुए अरशद खुर्शीद वर्ष 2017 में बसपा से चुनाव लड़े थे और दूसरे स्थान पर थे।
विज्ञापन


वहीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरन शुक्ला को पार्टी ने बांसी से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वर्ष 2017 में वह राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर बांसी विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी थीं। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘आप’ के प्रत्याशी बने प्रदीप पांडेय

आम आदमी पार्टी ने भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय को बांसी विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। चुनावी मैदान में उतरने से पहले उन्होंने भाकियू के जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। वर्ष 2007 में बहुजन किसान दल के प्रत्याशी के रूप में उन्होंने बांसी विधान सभा क्षेत्र से भाग्य आजमाया था। वर्ष 2003 में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की सदस्यता ली थी। कृषि बिल के विरोध में हुए किसानों के प्रदर्शन में उन्होंने नेतृत्व किया था। उसके बाद आप पार्टी के नेताओं से उनकी नजदीकी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed