फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ratna Sen players won in badminton competition

Siddharthnagar News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में रत्न सेन के खिलाड़ियों ने बाजी मारी

Fri, 22 Sep 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ratna Sen players won in badminton competition
जिला स्पॉट स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मेडल बनाकर सम्मानित किया
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को हुई माध्यमिक विद्यालय स्तरीय जनपदीय बैडमिंटन और भारत्तोलन प्रतियोगिता में रत्न सेन इंटर काॅलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

बैडमिंटन में 19 आयु वर्ग बालक में रतन सेन इंटर कॉलेज ने प्रथम, गांधी आदर्श विद्यालय बढ़नी ने द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 19 आयु वर्ग बालिका वर्ग में रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी ने प्रथम, श्री सिंघेश्वर इंटर काॅलेज ने द्वितीय और तपनाथ इंटर कॉलेज घमौरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 आयु वर्ग बालक में रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी ने प्रथम स्थान, राजकीय इंटर कॉलेज दूल्हा सुमाली ने द्वितीय स्थान और 14 आयु वर्ग बालिका में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन


भारोत्तोलन में संध्या और राजेंद्र ने मारी बाजी
भारत्तोलन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में संध्या पाठक ने प्रथम, काव्या ने द्वितीय व आशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही बालक वर्ग में राजेंद्र ने प्रथम स्थान, गणेश ने द्वितीय स्थान और बलजीत तृतीय ने स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य अजय शंकर उपाध्याय, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, विपीन त्रिपाठी, स्पर्श वर्मा, विनय कुमार शाह, रीता यादव, श्वेता, विमलेश कुमारी, रामकरण, दौलत बाबू गुप्ता, रत्नेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed