फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rasuka will be engaged for the first time in rape case

बालिका से दरिंदगी कर जान से मारने वालों पर लगेगा रासुका

Fri, 04 Jun 2021 10:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Rasuka will be engaged for the first time in rape case
दुष्कर्म मामले में पहली बार लगेगा रासुका
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची को अगवा कर किया था दुष्कर्म
बात खुले ना इसलिए उतार दिया था मौत के घाट
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अप्रैल में हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आठ वर्षीय बालिका को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म और बात ना खुले इसलिए उसकी हत्या करने के मामले में जेल में बंद दोनों आरोपियों पर रासुका की तैयारी चल रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी। जिले में दुष्कर्म का यह पहला मामला है, जिसमें रासुका लगाने की कार्रवाई होगी।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अप्रैल माह की 27 तारीख को एक आठ वर्षीय बालिका की गांव के बाहर बूढ़ी राप्ती किनारे लाश मिली थी। वह 26 को देर शाम संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। गले पर काले धब्बे का निशान था। इसलिए प्रतीत हो रहा था की गला दबाकर बालिका की हत्या की गई है। मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो उसमें चौका देने वाला सच सामने आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। इनमें एक का नाम महेश तो दूसरे का पिंटू है। दोनों उसी गांव के निवासी हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया था कि बालिका को टॉफी देने के बहाने बुलाया और उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। अन्य लोगों को यह जानकारी ना मिले इसलिए उसकी गला घोटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म हत्या सहित अन्य मुकदमे दर्ज करके दोनों को 29 अप्रैल को जेल भेज दिया था। वह दोनों जेल में हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं इस कांड को जघन्य मानते हुए पुलिस रासुका, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने की तैयारी में है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत ने बताया कि आरोपियों पर रासुका लगाने की कार्रवाई चल रही है। कागजी कार्य प्रगति पर है, जल्द ही रासुका लगाने की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

प्रधान हत्याकांड में लग चुका है रासुका
उसका ब्लॉक के मदनपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान लाल मोहर जायसवाल की हत्या के आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई हुई थी। इस मामले में खेत की ओर गए तत्कालीन ग्राम प्रधान लाल मोहर की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सिर को धड़ से अलग करके हत्यारे सिर उठा ले गए थे। दूसरे दिन गांव से कुछ दूर पर सिर मिला था। तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात की गई थी। मामले को जघन्य मानते हुए सभी पर रासुका की कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed