फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rapti also crosses red mark...people scared of the attitude of four rivers

Siddharthnagar News: राप्ती भी लाल निशान पार...चार नदियों के तेवर से सहमे लोग

Fri, 23 Aug 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Rapti also crosses red mark...people scared of the attitude of four rivers
सिद्धार्थनगर। तीन दिनों से लाल निशान से ऊपर बह रही बूढ़ी राप्ती के साथ ही अब राप्ती नदी भी खतरे के निशान को पार कर गई है। बृहस्पतिवार को राप्ती नदी का जलस्तर लाल निशान से सात सेमी ऊपर था। इससे डुमरियागंज और बांसी क्षेत्र में नदी किनारे के गांवों के लोग सहमे हुए हैं। वहीं जलस्तर बढ़ने के साथ ही बांधों के टूटने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

जिले समेत नेपाल के पहाड़ में लगातार बारिश होने से चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। जहां पहले से ही बूढ़ी राप्ती और घोघी नदी खतरे के लाल निशान को पार कर गई थी, वहीं राप्ती नदी लाल निशान को पार कर गई है। हालांकि बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर कम हुआ है लेकिन वह अभी भी खतरे के निशान से 1.17 सेमी उपर बह रही है। साथ बानगंगा व जमुआर के जलस्तर में भी उफान आ गया है। इससे बाढ़ पीड़ित सहमे नजर आ रहे है।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार नगर में स्थित केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ व पूर्वानुमान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे बांसी में राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से सात सेंटीमीटर ऊपर था और नदी के बढ़ने का क्रम जारी है। नदी एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। चार पांच बजे नदी का जलस्तर 84.970 था जबकि खतरे का स्तर 84.900 है ।नदी का जल स्तर बढ़ता देख सिंचाई विभाग के अभियंताओं की निगरानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों का मानना है कि यदि नेपाल में बारिश हुए तो नदी का जलस्तर ओर बढ़ेगा। नदियों का तेजी से बढ़ता जलस्तर देख नदी के तट पर बसे लोग काफी चिंतित है। लोगों का कहना है कि सभी बांध जर्जर है इन बांधों में अनगिनत रैन कट व रैट होल है जो बांध के लिए खतरनाक साबित हो सकते है।

बांसी-डुमरियागंज, बांसी-पनघटिया, सोनखर-हाटा, नरकटहा-सोनखर सहित सभी बांध में रैन कट व रैट होल बरकरार है जो खतरे को दावत दे रहे है। नदी का जलस्तर बढ़ने से रेगुलेटर,नदी से जुड़े नाला व नाली से नगर में पानी आने की संभावना बनी रहती है।
------------
नदियों का जलस्तर मीटर में
नदी खतरे का स्तर बुधवार बृहस्पतिवार
राप्ती 84.900 84.80 84.97
बूढ़ी राप्ती 85.650 87.10 86.82

कूड़ा 83.520 83.45 83.35
घोघी 87.00 87.20 86.40

बानगंगा 93.420 93.30 93.20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed