श्रीराम की बाल लीला और ताड़का वध का हुआ मंचन
भनवापुर। क्षेत्र के शाहपुर में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन सोमवार रात भगवान श्रीराम की बाल लीला, विश्वामित्र द्वारा राम लक्ष्मण को मांगने और ताड़का वध समेत कई लीलाओं का मंचन किया गया।
रामलीला में भगवान राम की बाल लीला, विश्वामित्र द्वारा राम लक्ष्मण को मांगने और ताड़का वध की लीला प्रमुख रही। ताड़का वध के मंचन में ताड़का के द्वारा किया गया। अभिनय लोगों को बहुत अच्छा लगा। इस पर लोगों ने खूब तालियां लगाई। इनके अलावा अहल्या उद्धार, गंगा दर्शन की लीलाओं का भी सजीव मंचन किया गया, जिसको देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला देखने के लिए पूरी रात भारी भीड़ जमी रही। इस अवसर पर मुकेश अग्रहरि, अशोक जायसवाल, तिलकराम साहनी, संतराम मौर्य, बसंत साहनी, परमजीत अग्रहरि, बबलू जायसवाल, दिवाकर कसौधन, सुरेंद्र साहनी, विजय साहनी आदि मौजूद रहे।