{"_id":"5f2ab2fb8ebc3e3cc41baf73","slug":"ramjanam-bhumi-siddharthnagar-news-gkp3606776162","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर शिलान्यास से उत्साहित दिखे बुद्ध भूमि के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर शिलान्यास से उत्साहित दिखे बुद्ध भूमि के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर के भूमि पूजन से खुश दिखे लोग
सड़कें वीरान रही, टीवी चैनलों से चिपके रहे नागरिक
सोशल मीडिया में भी अयोध्या कार्यक्रम की धूम रही
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर बुद्ध भूमि भी उत्साहित दिखाई दी। सुबह से ही टीवी चैनलों के माध्यम से पल-पल की गतिविधियों से अवगत होते रहे, सड़कें वीरान रही। सोशल मीडिया पर अयोध्या कार्यक्रम की धूम रही।
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सुबह से ही लोगों में उत्सुकता रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ से अयोध्या के लिए रवानगी से लगायत उनके उद्बोधन होने तक की हर गतिविधियों से रूबरू होने के लिए लोग घरों में टीवी चैनलों से चिपके रहे। मंदिर आंदोलन से जुड़े लोग जहां भावुक भी हुए, वहीं पुराने लोगों के त्याग और तपस्या को याद करके नई पीढ़ी के मन में भी तरह-तरह के भाव उत्पन्न हुए। कोरोना संक्रमण के कारण अयोध्या में माननीयों समेत भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी नहीं हो सकी। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल ने लखनऊ स्थित आवास पर, सदर विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, हेमंत जायसवाल, चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल, बबिता कसौंधन, मनोज मौर्या, सुजाता सिंह, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, श्रीष चौधरी, दीपक मौर्य, सिद्धार्थ गौतम, कौशलेंद्र त्रिपाठी, सुभाष गुप्त, संजय पासवान आदि लोग भी अपने-अपने घरों पर ही टीवी के माध्यम से कार्यक्रम को देखा। नगर स्थित संघ कार्यालय पर विभाग प्रचारक सुरजीत की अध्यक्षता में सुंदर कांड का पाठ हुआ। अखिलेश नारायन श्रीवास्तव, महादेव प्रसाद, फतेह बहादुर सिंह, शंभू नाथ गुप्ता आदि उपस्थित थे। श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर पर हवन पूजन हुआ। मंदिर के संचालक दिव्यांशु समेत आचार्य राधेश्याम पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, प्रदीप पांडेय, इंदु शेखर पांडेय, राजेश दुबे, संदीप पांडेय शामिल रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी राम के नाम की गूंज
डुमरियागंज। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर चौराहे पर लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर खुशी जताई। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लंबे अरसे के इंतजार के बाद हिंदू जनमानस को यह दिन देखने को मिला है। भाजपा नेता अशोक अग्रहरि, सुगंध, श्यामसुंदर अग्रहरी, लवकुश ओझा आदि उपस्थित रहे। पकडी़ बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक जोगिया के सिरसिया मिश्र गांव के टोला मदरहिया के दो क्विंटल 11 किलो के बने लड्डू का भोग लगाया गया। बीडीसी अर्जुन चौधरी, विनोद, चंद्र भारती, जयंती प्रसाद चौधरी मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक आजादनगर मोहल्ले में स्थित पंचशिखा मंदिर में भजन कीर्तन अखंड पाठ का आयोजन कर मिठाई बांटी गई। हियुवा व सर्राफा बाजार के व्यापारियों ने हियुवा के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान दीपक वर्मा, हरिराम, बृजेश सोनी, विवेक शर्मा, प्रदीप आदि शामिल थे। भनवापुर प्रतिनिधि के मुताबिक विशुनपुर हरी दुर्गा मंदिर पर महंत राजेंद्र मिश्र की अगुवाई में रामचरित मानस का पाठ हुआ। इसके बाद में 51 किलो लड्डू बांटा गया। बिजौरा मंदिर चौराहे पर युवा शक्ति की ओर से हलवा बांटकर खुशी मनाई। बाबा दुमेश्वर नाथ धाम डोमसरा में भी उत्साह दिखा। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक मुख्य चौराहे पर भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। संजय मिश्र, अनिल, शिवकुमार वर्मा, रामकृपाल चौधरी, अशोक पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, सुमित्रानंदन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। शोहरतगढ़/परसा प्रतिनिधि के मुताबिक गड़ाकुल में भाजयुमो नेता राजकुमार मोदनवाल ने राम की पूजा के बाद 71 किलोग्राम लड्डू का वितरण किया। बढ़नी ब्लॉक के सिसवा चौराहे पर स्थित बौरहवा बाबा के मंदिर पर हियुवा जिला महामंत्री अजय सिंह के नेतृत्व में भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरित किया गया। मानपुर में नंदलाल चौधरी के नेतृत्व में निर्माणाधीन श्रीदुर्गा मंदिर में लड्डू वितरित किया गया। औदही खुर्द में सुनील मिश्र के अगुवाई में प्रसाद बांटा गया। भरौली में भी पूजा-अर्चन की गई।
विज्ञापन
बर्डपुुर में बांटी गई रामकटोरी
बर्डपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को भगवान राम के नाम पर बनी रामकटोरी मिठाई खिलाकर बधाई दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय की अगुवाई में जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव एवं जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंद उपाध्याय, राजकुमारी पांडेय, अजय उपाध्याय, विवेक गोस्वामी, विनय वर्मा, अमित उपाध्याय, संतोष उपाध्याय उपस्थित रहे।
राम के ससुराल जनकपुर में भी मनी दिवाली
कपिलवस्तु। अयोध्या, भारत में भूमि पूजन का उत्सव शुरू होते ही राजा जनक की राजधानी जनकपुरधाम में रामधुन बजाया गया और भजन कीर्तन भी हुआ। भगवान राम के ससुराल जनकपुरधाम के पुजारी ऋषिकेश झा ने कहा कि दीवाली भी मनाई गई। जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास राममंदिर की भूमि पूजन में शामिल होने के लिए कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार देर शाम को अयोध्या के लिए रवाना हुए।