{"_id":"662ea795c512b6790201ce94","slug":"ramchandra-adhyaksh-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-116570-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रामचंद्र अध्यक्ष एवं शैलेश बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रामचंद्र अध्यक्ष एवं शैलेश बने महामंत्री
Mon, 29 Apr 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 29 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो-सिद्धार्थनगर। शहर के सनई चौराहे पर स्थित एक होटल में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन एवं त्रयवार्षिक चुनाव हुआ। प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री सुरेश गुप्ता की देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामचन्द्र गुप्ता एवं महामंत्री पद पर शैलेश कुमार पांडेय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा लालचंद्र गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुश्ताक अहमद कोषाध्यक्ष संजय यादव संगठन मंत्री, तेज प्रताप गिरि उपाध्यक्ष, अवधेश मिश्रा संयुक्त मंत्री, अजहरूद्दीन मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस दौरान चुनाव अधिकारी इम्तियाज अहमद और सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्र समेत रामचंद्र गुप्ता, अब्दुल मन्नान, सुभाष चौधरी, बृजभूषण पांडेय, शैलेष पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन