फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ramadan: Alchemy and the demand for Saudi grafted dates

रमजान : कीमिया और सऊदी की कलमी खजूर की मांग

Sun, 22 Feb 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ramadan: Alchemy and the demand for Saudi grafted dates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। रमजान में खजूर की मांग बढ़ गई है, जिससे इसकी बिक्री अच्छी हो रही है। ईरान की कीमिया और सऊदी की कलमी खजूर की मांग अधिक है। पिछले साल के मुकाबले खजूर के भाव में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। खजूर की अच्छी बिक्री होने से व्यापारी उत्साहित है। खजूर की अलग-अलग किस्मों से दुकानें सजा रखी हैं।
शहर के बाजारों में सेवई, खजूर आदि की दुकानें सज गई हैं। रोजेदार इबादत के साथ सेहरी और इफ्तार पार्टी के नियमों का पालन में जुटे हैं। बाजार में खजूर, फल, ड्राई फ्रूट्स के भाव में तेजी के बावजूद बिक्री पर असर नहीं दिख रहा हैं। रमजान में दुकानों पर चहल-पहल बढ़ती जा रही है। व्यापारियों के मुताबिक, खजूर के भाव पिछले साल की अपेक्षा बढ़ने के बावजूद मांग बनी हुई है। सबसे अधिक मांग ईरान की कीमिया और सऊदी के कलमी खजूर की है। बजट में और स्वास्थ्य के लिए बेहतर होने के कारण अधिकतर लोग इसी खजूर की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

खजूर के व्यापारी अब्दुल वहीद के मुताबिक, मांग को देखते हुए दुकान में सभी तरह के खजूर उपलब्ध हैं। कलमी और अजवा खजूर के दाम में 100 से 200 रुपये की तेजी आई है। सऊदी अरब के मदीने की खजूर अजवा है। रोजेदार अनीस कहते हैं कि इफ्तार में रोजेदार सबसे पहले खजूर का सेवन करते हैं। उसके बाद फल और अन्य व्यंजन लेते हैं। रोजे के दौरान खाना-पीना नहीं होता है। इससे शरीर में ऊर्जा की कमी रहती है। खजूर खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजूर विक्रेता यूनुस बताते हैं कि खजूर और ड्राई फ्रूट्स के दाम 10 से 20 फीसदी तक बढ़े हैं। कीमिया, कलमी, अजवा, मेडजोल आदि खजूर की मांग है। रोजेदार खजूर के साथ ड्राई फ्रूट्स भी खरीद रहे हैं। कीमिया, कलमी के साथ जार्डन की मेडजोल खजूर भी रोजेदार पसंद कर रहे हैं। इराक की आलू खजूर की भी मांग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed