{"_id":"6467b67beefd9159a60c69a5","slug":"rama-will-no-longer-become-ram-the-name-will-not-be-messed-up-in-the-marksheets-of-board-exams-siddharthnagar-news-c-7-1-173605-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रमा अब नहीं बनेगी राम, बोर्ड परीक्षा के अंकपत्रों में नहीं गड़बड़ होगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रमा अब नहीं बनेगी राम, बोर्ड परीक्षा के अंकपत्रों में नहीं गड़बड़ होगा नाम
Fri, 19 May 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली कोई रमा अब राम नहीं बनेगी। छात्र-छात्राओं के अंकपत्रों में नामों की गड़बड़ी रोकने के लिए शासन ने इसका मिलान विद्यार्थियों के नामों से करने का निर्णय लिया है। उनके आधार कार्ड के आधार पर विद्यालय में भरा जाने वाला फार्म अपडेट किया जाएगा। जिससे गड़बड़ी होने की आशंका न के बराबर हो जाएगी। बशर्ते बच्चों को विद्यालय पर आधार कार्ड देकर यह कार्य कराने के लिए आगे आना होगा। अंकपत्र में नाम और पिता के नाम में होने की वाले गड़बड़ी को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अंकपत्र में नाम, पिता का नाम आदि में गड़बड़ी की शिकायतें अधिक संख्या में आती हैं। इससे जहां बच्चों को भागदौड़ करना पड़ता है। वहीं कार्यालय से अंकपत्र सुधार के लिए भेजने और आने में बहुत समय लगता था। ऐसे में बच्चों को परेशानी होती थी। इस समस्या से निजात मिल जाए।
इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9वीं से 12वीं के बच्चों के आधार कार्ड से फार्म अपडेट करने का निर्णय लिया है। आधार कार्ड में जाम नाम और पता रहेगा वह फार्म में भरा जाएगा। जिससे आने वाले समय में समस्या न हो।
विज्ञापन
इसके लिए सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है, जल्द से जल्द आधार अपडेट करने का कार्य पूरा कर लें। जिससे किसी प्रकार की परेशान बाद में न हो। आदेश आने के बाद विद्यालय स्तर पर कार्य शुरू हो गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि आधार अपडेट करने के लिए सभी विद्यालय के जिम्मेदारों को निर्देश दे दिया गया है।
लगभग इतने बच्चों का आधार होगा अपडेट
आकड़ों पर गौर करें तो जिले में संचालित होने वाले 201 राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं में लगभग पौने दो लाख बच्चे होंगे। जिनका आधार विद्यालय के फार्म से मिलान किया जाएगा।