{"_id":"585963354f1c1bd663e39fde","slug":"ram-accommodation-cry-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम आवास में पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम आवास में पानी के लिए हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 20 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
पानी के लिए कांशीराम आवास के लोगों में मचा हाहाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कस्बे से सटे कांशीराम शहरी आवास परिसर में एक सप्ताह से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वाटर सप्लाई के लिए लगे टैंक से भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप भी साथ नहीं दे रहे। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।
कॉलोनी निवासी इमरान खान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यहां पानी की समस्या बनी हुई है। लोग डब्बा लेकर पेयजल के लिए इधर-उधर भटकते हैं। जिम्मेदार इसके प्रति ध्यान नहीं दे रहे हैं। पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि परिसर में लगे अधिकतर इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ सही भी हैं तो दूषित जल दे रहे हैं, जो पीने लायक नहीं है। ऐसे में पेयजल के लिए लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
जाकिर ने बताया कि महिलाएं खाना बनाने के लिए डब्बे में पानी लाकर स्टोर करती हैं। ठंड के इस मौसम में ज्यादा देर का रखा पानी पीने के लायक भी नहीं रह जाता है। कॉलोनी में कोई हैंडपंप सही भी है तो उस पर पानी भरने के लिए लंबी लाइन लग रही है। सोनू, अमर सिंह, आसलम, रफीक, रमेश, जहीर, महबूब, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, रामनरेश, नबी हुसैन, शाहिद, सुभाष, गीता देवी, ऊषा देवी, शकरुन्निशा आदि का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह हिस्सा नगर में नहीं है, जबकि वोट वहीं देते आ रहे हैं। उन्होंने शीघ्र जलापूर्ति सुदृढ़ करने की मांग की है। इस संबंध में एक्सईएन जलनिगम पवन कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शीघ्र खराबी दूर कराई जाएगी।